भिंड दौरे का नया शेड्यूल जारी, अब लहार सम्मेलन के बाद दंदरौआ धाम जाएंगे CM मोहन यादव

Date:

ग्वालियर.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भिंड दौरे के कार्यक्रम में देर रात संशोधन किया गया है। पहले लहार सम्मेलन के बाद सीधे ग्वालियर लौटने का कार्यक्रम था, लेकिन अब वे मेहगांव विधानसभा क्षेत्र स्थित दंदरौआ धाम भी जाएंगे।

वहां हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद ग्वालियर रवाना होंगे। मुख्यमंत्री रविवार दोपहर 1:35 बजे हेलीकॉप्टर से लहार पहुंचेंगे। सबसे पहले वे लहार विधायक अम्बरीष शर्मा की माताजी स्वर्गीय अरुणा देवी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे नगर में रोड शो करते हुए भाटन लाल मैदान पहुंचेंगे, जहां लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल होकर योजना की 38वीं किस्त जारी करेंगे।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री शाम 4.30 बजे लहार हेलीपैड से रवाना होकर दंदरौआ धाम पहुंचेंगे। वहां पूजा-अर्चना के बाद शाम 5.35 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

फतेहाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन, लूट-हत्या के तीन वांछित इनामी आरोपी दबोचे गए

फतेहाबाद. रुपावाली और खासवा गांव के शराब ठेकों पर एक...

पर्यटन स्थल बना स्टंट का मैदान, सूरजपुर में युवकों ने कार से किया जोखिम भरा करतब

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में नियमों की धज्जियां उड़ाने...

बेसन-अमचूर वाले भरवां करेले, कड़वाहट भूल जाएंगे स्वाद के दीवाने

करेला एक ऐसी चीज है जिसका नाम सुनकर ही...

ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद खाड़ी में तनाव, तेल बाजार चिंतित

नई दिल्ली अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर...