भिंड दौरे का नया शेड्यूल जारी, अब लहार सम्मेलन के बाद दंदरौआ धाम जाएंगे CM मोहन यादव

Date:

ग्वालियर.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भिंड दौरे के कार्यक्रम में देर रात संशोधन किया गया है। पहले लहार सम्मेलन के बाद सीधे ग्वालियर लौटने का कार्यक्रम था, लेकिन अब वे मेहगांव विधानसभा क्षेत्र स्थित दंदरौआ धाम भी जाएंगे।

वहां हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद ग्वालियर रवाना होंगे। मुख्यमंत्री रविवार दोपहर 1:35 बजे हेलीकॉप्टर से लहार पहुंचेंगे। सबसे पहले वे लहार विधायक अम्बरीष शर्मा की माताजी स्वर्गीय अरुणा देवी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे नगर में रोड शो करते हुए भाटन लाल मैदान पहुंचेंगे, जहां लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल होकर योजना की 38वीं किस्त जारी करेंगे।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री शाम 4.30 बजे लहार हेलीपैड से रवाना होकर दंदरौआ धाम पहुंचेंगे। वहां पूजा-अर्चना के बाद शाम 5.35 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मदनवाड़ा नक्सल हमले के शहीदों को नमन, राजनांदगांव में SP विनोद कुमार चौबे सहित 29 जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

राजनांदगाँव. अविभाजित राजनांदगांव जिले के मानपुर क्षेत्र में 12 जुलाई...

40 की उम्र में भी दमकेगी त्वचा, रोज पिएं ये एंटी-एजिंग लाल जूस

उम्र बढ़ना एक नेचुरल प्रोसेस है, लेकिन खराब लाइफस्टाइल,...

फू कुओक नाव हादसा, मोबाइल कंपनी के कर्मचारी और पार्टनर्स ने गंवाई जान

नई दिल्ली वियतनाम के फू कुओक द्वीप पर शनिवार को...

Heat Action Plan: भोपाल में बढ़ती गर्मी से राहत के लिए 5 करोड़ की योजना, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर फोकस

भोपाल. तेजी से बढ़ते कंक्रीटीकरण और शहरीकरण के कारण भोपाल...