बंगाल की खाड़ी का सिस्टम असरदार, यूपी में चार दिन भारी बारिश का अलर्ट

Date:

लखनऊ
 यूपी में कल यानी 17 जुलाई से मानसून एक बार फिर पूरी तरह से सक्रिय दिखाई देगा।आईएमडी के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना सिस्टम हवा को तेजी से खींचने लगा है। ऐसे में दक्षिण में मध्य प्रदेश की ओर खिसक चुकी मानसूनी ट्रफ लाइन वापस लौट आई है। इसके असर से गुरुवार की रात लखनऊ समेत दस शहरों में झमाझम बारिश हुई। लखनऊ शहर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। इसके बाद गुरुवार की शाम को वर्षा का अलर्ट लोगों के मोबाइल पर आया। कुछ ही देर में तेज वर्षा शुरू हो गई। रात तक कई इलाकों में रुक रुक कर बारिश हुई।

अमौसी स्थित यूपी-उत्तराखंड मौसम मुख्यालय के अनुसार गुरुवार की सुबह 8:30 बजे तक एयरपोर्ट, आशियाना, मानसरोवर योजना आदि इलाकों में 18 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मोहनलालगंज में 9.8, हजरतगंज में 7.6, अलीगंज में 5.0 और मलिहाबाद में 2.5 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं, बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है। दिन का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हवा के कम दबाव का क्षेत्र ताकत में आ रहा है। इससे शुक्रवार के बाद चार से पांच दिन तक वर्षा की तीव्रता बढ़ी रहने का पूर्वानुमान है।

लखीमपुर में सबसे ज्यादा बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश वाले शीर्ष 10 जिलों में लखीमपुर खीरी पहले स्थान पर रहा, जहां 62.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद महराजगंज के फरेंदा में 32 मिमी, बाराबंकी के नवाबगंज तहसील में 28 मिमी, आगरा में 22.6 मिमी, शाहजहांपुर के पुवायां में 20.4 मिमी, जौनपुर के मड़ियाहूं में 20 मिमी, सिद्धार्थनगर के बांसी में 16.4 मिमी, रायबरेली के डलमऊ में 13.6 मिमी, सीतापुर के भाटपुरवाघाट में 11.8 मिमी और सम्भल के चंदौसी में 11 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। वाराणसी में भी गुरुवार की सुबह हल्की बारिश हुई।

शुक्रवार से बढ़ जाएगी मानसूनी सक्रियता
उत्तरी-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र मजबूत होते हुए उत्तर पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके असर से 17 जुलाई के बाद प्रदेश में मानसूनी सक्रियता बढ़ जाएगी। व्यापक वर्षा में वृद्धि होने के साथ तापमान में गिरावट होगी। इसका असर कुछ जिलों में शुक्रवार की दोपहर बाद ही दिखना शुरू हो सकता है। बुधवार को भी अंबेडकरनगर, हमीरपुर, मथुरा, अयोध्या, गोरखपुर, फिरोजाबाद, बस्ती, बलिया, सिद्धार्थनगर और अलीगढ़ में बारिश रिकार्ड की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

चंडीगढ़ में हाई अलर्ट: PM की यात्रा से पहले सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी

चंडीगढ़. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चंडीगढ़ दौरे से ठीक पहले...

मॉनसून सत्र में फिर आएंगे महिला आरक्षण-परिसीमन बिल, सरकार जुटा रही समर्थन

नई  दिल्ली  संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू...

छत्तीसगढ़ में दो डॉक्टरों पर कार्रवाई, अस्पताल समय में प्राइवेट प्रैक्टिस का आरोप

राजनांदगांव. जिला अस्पताल के एसएनसीयू (नवजात गहन चिकित्सा वार्ड) वार्ड...

अमेरिका के नए बिल से भारत-चीन की बढ़ी चिंता, 100% टैरिफ का प्रस्ताव

नई दिल्ली रूसी कच्चे तेल की खरीदारी करने वाले भारत...