बंगाल की खाड़ी का सिस्टम असरदार, यूपी में चार दिन भारी बारिश का अलर्ट

Date:

लखनऊ
 यूपी में कल यानी 17 जुलाई से मानसून एक बार फिर पूरी तरह से सक्रिय दिखाई देगा।आईएमडी के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना सिस्टम हवा को तेजी से खींचने लगा है। ऐसे में दक्षिण में मध्य प्रदेश की ओर खिसक चुकी मानसूनी ट्रफ लाइन वापस लौट आई है। इसके असर से गुरुवार की रात लखनऊ समेत दस शहरों में झमाझम बारिश हुई। लखनऊ शहर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। इसके बाद गुरुवार की शाम को वर्षा का अलर्ट लोगों के मोबाइल पर आया। कुछ ही देर में तेज वर्षा शुरू हो गई। रात तक कई इलाकों में रुक रुक कर बारिश हुई।

अमौसी स्थित यूपी-उत्तराखंड मौसम मुख्यालय के अनुसार गुरुवार की सुबह 8:30 बजे तक एयरपोर्ट, आशियाना, मानसरोवर योजना आदि इलाकों में 18 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मोहनलालगंज में 9.8, हजरतगंज में 7.6, अलीगंज में 5.0 और मलिहाबाद में 2.5 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं, बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है। दिन का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हवा के कम दबाव का क्षेत्र ताकत में आ रहा है। इससे शुक्रवार के बाद चार से पांच दिन तक वर्षा की तीव्रता बढ़ी रहने का पूर्वानुमान है।

लखीमपुर में सबसे ज्यादा बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश वाले शीर्ष 10 जिलों में लखीमपुर खीरी पहले स्थान पर रहा, जहां 62.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद महराजगंज के फरेंदा में 32 मिमी, बाराबंकी के नवाबगंज तहसील में 28 मिमी, आगरा में 22.6 मिमी, शाहजहांपुर के पुवायां में 20.4 मिमी, जौनपुर के मड़ियाहूं में 20 मिमी, सिद्धार्थनगर के बांसी में 16.4 मिमी, रायबरेली के डलमऊ में 13.6 मिमी, सीतापुर के भाटपुरवाघाट में 11.8 मिमी और सम्भल के चंदौसी में 11 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। वाराणसी में भी गुरुवार की सुबह हल्की बारिश हुई।

शुक्रवार से बढ़ जाएगी मानसूनी सक्रियता
उत्तरी-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र मजबूत होते हुए उत्तर पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके असर से 17 जुलाई के बाद प्रदेश में मानसूनी सक्रियता बढ़ जाएगी। व्यापक वर्षा में वृद्धि होने के साथ तापमान में गिरावट होगी। इसका असर कुछ जिलों में शुक्रवार की दोपहर बाद ही दिखना शुरू हो सकता है। बुधवार को भी अंबेडकरनगर, हमीरपुर, मथुरा, अयोध्या, गोरखपुर, फिरोजाबाद, बस्ती, बलिया, सिद्धार्थनगर और अलीगढ़ में बारिश रिकार्ड की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हूती हमलों के बाद पाकिस्तान की चिंता बढ़ी, सऊदी रक्षा समझौते पर संकट

नई दिल्ली ईरान और अमेरिका के बीच डील कराने में...

PM मोदी ने दिखाई देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी

नई दिल्ली रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को जींद जंक्शन...

मध्य प्रदेश में बच्चों की सेहत पर संकट, चॉकलेट-चिप्स की आदत से बढ़ रहा एनीमिया

भोपाल. अगर आप अपने बच्चों को चॉकलेट, चिप्स, बिस्कुट, दूध-ब्रेड...

झारखंड सरकार का बड़ा प्लान, मैक्लुस्कीगंज में बनेंगे 50 होमस्टे और ग्लास ब्रिज

रांची  झारखंड सरकार ने विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गोरों का...