NRI परिवार से गैंगस्टरों के नाम पर उगाही, FBI के शिकंजे में आया पंजाब पुलिस का अधिकारी

Date:

जालंधर.

अमेरिका में रह रहे एक एनआरआई परिवार से गैंगस्टरों के नाम पर रंगदारी वसूलने के मामले में होशियारपुर के तत्कालीन टांडा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस पूरे मामले में सामने आया है है कि रंगदारी के 16 लाख रुपये जालंधर के शास्त्री मार्केट चौक स्थित एक होटल के अंदर नागरा को सौंपे गए थे।

FBI की तरफ से इस अंतरराष्ट्रीय रंगदारी साजिश का पता किए जाने के बाद पंजाब पुलिस ने समानांतर जांच शुरू की। जांच की जिम्मेदारी जालंधर देहात पुलिस के एसपी (डी) विनीत अहलावत को सौंपी गई। तकनीकी सबूतों, वित्तीय लेन-देन, गवाहों के बयान और अन्य दस्तावेजों की जांच के दौरान यह पुष्टि हुई कि अमेरिका में रह रहे एनआरआई परिवार से 16 लाख रुपये अवैध रूप से लिए गए और उनकी डिलीवरी जालंधर में हुई। पुलिस जांच के मुताबिक, रकम की डील शास्त्री मार्केट चौक के पास स्थित एक होटल में हुई, जहां नागरा ने कथित तौर पर 16 लाख रुपये हासिल किए। इसी कड़ी ने जांच एजेंसियों को मजबूत साक्ष्य उपलब्ध कराए। इसके बाद नागरा को उसी हत्या के मामले में नामजद कर गिरफ्तार किया गया।

FBI रिपोर्ट में 4 लाख डॉलर की रंगदारी मांगी
वर्णनयोग्य है कि एफबीआई ने आरोप लगाया था कि अमेरिका में रह रहे एक परिवार से करीब 4 लाख डालर (करीब 3.8 करोड़ रुपये) की रंगदारी मांगने की साजिश रची गई थी। हालांकि, पंजाब पुलिस की जांच में अब तक 16 लाख रुपये की अवैध वसूली के साक्ष्य सामने आए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और पूरी साजिश की परतें खोली जा रही हैं।

रिमांड में खुलेंगे कई राज
FBI की जांच के बाद पहले इंस्पेक्टर नागरा को पुलिस लाइन भेजा गया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें निलंबित कर विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई। पुलिस ने अदालत से उनका रिमांड लेकर यह पता लगाने की कोशिश शुरू कर दी है कि इस कथित रंगदारी नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल था तथा वसूली गई रकम का इस्तेमाल कहां किया गया। शास्त्री मार्केट चौक के होटल में हुई 16 लाख रुपये की डील अब इस पूरे केस की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी मानी जा रही है, जिस पर जांच एजेंसियों का फोकस बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

आंबेडकर विद्यालयों में शिक्षकों की कमी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान

पटना  बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार...

गोशालाओं के लिए 820 ई-रिक्शा खरीदेगी हरियाणा सरकार, 10.25 करोड़ मंजूर

चंडीगढ़  हरियाणा में गोशालाओं को पशुधन की देखरेख के लिए...

SC-ST मामलों के निस्तारण में तेजी, औसत समय 128 से घटकर 53 दिन

जयपुर  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार अनुसूचित...

कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर मंथन, मुख्य सचिव और डीजीपी ने दिए निर्देश

लखनऊ यूपी में कांवड यात्रा को सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न...