NRI परिवार से गैंगस्टरों के नाम पर उगाही, FBI के शिकंजे में आया पंजाब पुलिस का अधिकारी

Date:

जालंधर.

अमेरिका में रह रहे एक एनआरआई परिवार से गैंगस्टरों के नाम पर रंगदारी वसूलने के मामले में होशियारपुर के तत्कालीन टांडा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस पूरे मामले में सामने आया है है कि रंगदारी के 16 लाख रुपये जालंधर के शास्त्री मार्केट चौक स्थित एक होटल के अंदर नागरा को सौंपे गए थे।

FBI की तरफ से इस अंतरराष्ट्रीय रंगदारी साजिश का पता किए जाने के बाद पंजाब पुलिस ने समानांतर जांच शुरू की। जांच की जिम्मेदारी जालंधर देहात पुलिस के एसपी (डी) विनीत अहलावत को सौंपी गई। तकनीकी सबूतों, वित्तीय लेन-देन, गवाहों के बयान और अन्य दस्तावेजों की जांच के दौरान यह पुष्टि हुई कि अमेरिका में रह रहे एनआरआई परिवार से 16 लाख रुपये अवैध रूप से लिए गए और उनकी डिलीवरी जालंधर में हुई। पुलिस जांच के मुताबिक, रकम की डील शास्त्री मार्केट चौक के पास स्थित एक होटल में हुई, जहां नागरा ने कथित तौर पर 16 लाख रुपये हासिल किए। इसी कड़ी ने जांच एजेंसियों को मजबूत साक्ष्य उपलब्ध कराए। इसके बाद नागरा को उसी हत्या के मामले में नामजद कर गिरफ्तार किया गया।

FBI रिपोर्ट में 4 लाख डॉलर की रंगदारी मांगी
वर्णनयोग्य है कि एफबीआई ने आरोप लगाया था कि अमेरिका में रह रहे एक परिवार से करीब 4 लाख डालर (करीब 3.8 करोड़ रुपये) की रंगदारी मांगने की साजिश रची गई थी। हालांकि, पंजाब पुलिस की जांच में अब तक 16 लाख रुपये की अवैध वसूली के साक्ष्य सामने आए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और पूरी साजिश की परतें खोली जा रही हैं।

रिमांड में खुलेंगे कई राज
FBI की जांच के बाद पहले इंस्पेक्टर नागरा को पुलिस लाइन भेजा गया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें निलंबित कर विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई। पुलिस ने अदालत से उनका रिमांड लेकर यह पता लगाने की कोशिश शुरू कर दी है कि इस कथित रंगदारी नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल था तथा वसूली गई रकम का इस्तेमाल कहां किया गया। शास्त्री मार्केट चौक के होटल में हुई 16 लाख रुपये की डील अब इस पूरे केस की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी मानी जा रही है, जिस पर जांच एजेंसियों का फोकस बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

2892 करोड़ रुपये से हरियाणा के 60 आईटीआई संस्थानों का होगा कायाकल्प

चंडीगढ़  हरियाणा सरकार ने प्रधानमंत्री स्किल एंड इंप्लायबिलिटी ट्रांसफार्मेशन थ्रू...

छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार, पर्यटन मंडल की 38वीं बैठक में बनी विकास की रणनीति

छत्तीसगढ़ पर्यटन विकास को मिलेगी नई गति, पर्यटन मंडल...

तकनीकी शिक्षा को मिलेगी नई रफ्तार, हरियाणा सरकार 60 आईटीआई को करेगी हाईटेक

चंडीगढ़. हरियाणा सरकार ने प्रधानमंत्री स्किल एंड इंप्लायबिलिटी ट्रांसफार्मेशन थ्रू...

देवशयनी एकादशी 25 जुलाई को, जानें पूजा मुहूर्त और पारण समय

क्या आपको भी कंफ्यूजन है कि देवशयनी एकादशी 24...