हरियाणा में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक और डंपर की भिड़ंत के बाद धधकी आग, रेस्क्यू जारी

Date:

तोशाम.

ईश्वरवाल गांव के रोढ़ा मोड़ पर सोमवार को ट्रक और डंपर की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहारू की ओर से मक्के से भरा ट्रक ईश्वरवाल तरफ जा रहा था, जबकि सामने से ईश्वरवाल की ओर से एक डंपर आ रहा था। रोढ़ा मोड़ के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों में आग भड़क उठी। आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से डंपर के केबिन में फंसे एक व्यक्ति को बाहर निकाल लिया। वहीं ट्रक के केबिन में भी एक या दो व्यक्ति के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रही। हादसे में हताहतों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हरियाणा हादसे के बाद बड़ा ऐलान, मृतकों के परिवारों को ₹41 लाख की सहायता और सरकारी नौकरी

झज्जर. मुनीमपुर में कुएं में डूबने से चार युवकों की...

ग्रेट खली से योकोज़ुना तक, WWE के सबसे भारी सुपरस्टार्स

नई दिल्ली WWE में सिर्फ मूव्स और तेज रफ्तार ही...

दलित महिला की जमीन से ‘करंट वाले तार’ तक… सपा सांसद के बहाने अखिलेश को राजभर ने घेरा

लखनऊ  उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के...

1930 हेल्पलाइन पर तुरंत कार्रवाई, साइबर अपराध रोकने की नई रणनीति

 जयपुर राज्य में साइबर सुरक्षा तंत्र को और सुदृढ़ बनाने...