भंडारा खाकर लौट रहे लोगों पर गिरी बिजली, अनूपपुर में दो की मौत और एक घायल

Date:

अनूपपुर.

धार्मिक नगरी अमरकंटक नगर क्षेत्र में शनिवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। नगर परिषद अमरकंटक के वार्ड क्रमांक दो बराती क्षेत्र में शाम लगभग 4 बजे तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार वर्षा के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक और एक युवती की मौके पर ही गंभीर रूप से झुलस जाने से मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य किशोरी घायल हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बराती में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के समापन के बाद भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर तीनों अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से 18 वर्षीय हर्ष टांडिया और 17 वर्षीय आरती वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। 17 वर्षीय राधा भी बिजली की चपेट में आकर घायल हो गई।

डॉक्टरों ने दोनों को किया मृत घोषित

  • घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की सहायता से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने हर्ष टांडिया और आरती वर्मा को मृत घोषित कर दिया। घायल राधा का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।
  • घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सीएम नायब सैनी के स्वीडन दौरे पर 4,000 करोड़ के LOI साइन, गुरुग्राम-स्टॉकहोम में सहयोग

पंचकुला  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे...

Bihar Holidays 2027: सरकारी कर्मचारियों के लिए छुट्टियों की सूची जारी, जानें त्योहारों की तारीखें

पटना  Bihar Government Holidays 2027: बिहार में सरकारी कर्मचारियों के...

यूपी विधान परिषद चुनाव में आधार-पैन समेत इन दस्तावेजों से कर सकेंगे पहचान प्रमाणित

अलीगढ़  यूपी विधान परिषद चुनाव में मतदाता की पहचान सुनिश्चित...

टेनिस खिलाड़ी पर बड़ी कार्रवाई, 2050 तक नहीं खेल पाएंगे स्टीफन मिलिसेविक

 नई दिल्ली टेनिस जगत में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...