सीएम नायब सैनी के स्वीडन दौरे पर 4,000 करोड़ के LOI साइन, गुरुग्राम-स्टॉकहोम में सहयोग

Date:

पंचकुला
 हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे से राज्य के आर्थिक और औद्योगिक परिदृश्य को बड़ी मजबूती मिली है। इस ऐतिहासिक दौरे के दौरान कुल ₹4,000 करोड़ के लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) साइन किए गए हैं।

इसके तहत गुरुग्राम और स्टॉकहोम के बीच स्पेशल 'सिटी टू सिटी कोलेबोरेशन' का समझौता हुआ है। इसके अलावा रिटेल और वेयरहाउसिंग सेक्टर में ₹1,000 करोड़ तथा आत्मनिर्भर भारत के तहत ₹3,000 करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं, जिससे हरियाणा के कुशल युवाओं के लिए वैश्विक स्तर पर रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।

सीएम ने स्वीडिश उद्योगपतियों को दिया न्योता
मुख्यमंत्री सैनी और मंत्री ने स्वीडिश उद्योगपतियों को राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि सरकार नए उद्योगों की स्थापना, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक साझेदारी के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधियों को 2027 में होने वाली हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में शामिल होने का न्योता दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के ‘मेक इन इंडिया’ अभियान और स्वीडन की तकनीकी विशेषज्ञता को जोड़कर ‘मेड विद स्वीडन’ साझेदारी को नई दिशा दी जा सकती है।

प्वाइंट्स में समझे पूरा समझौता
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे पर साइन हुए 4000 करोड़ के LOI।

गुरुग्राम और स्टॉकहोम शहरों के बीच हुआ City to City Collaboration।

सशक्त भारत आत्मनिर्भर भारत के क्षेत्र में हरियाणा सरकार ने साइन किया 3000 करोड़ का LOI।

रिटेल सेक्टर, वेयर हाउसिंग सेक्टर में 1000 करोड़ के LOI हुए साइन।

हरियाणा और स्वीडन के बीच व्यापार बढ़ाने और आर्थिक सहयोग के लिए भी हुआ समझौता।

हरियाणा के स्किलड युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराएंगी स्वीडिश कंपनियां।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नमो घाट पर आम लोगों की आवाजाही बंद, एयर शो में जुटेंगे 30 लाख दर्शक

वाराणसी  वाराणसी के नमो घाट को अति संवेदनशील घोषित करते...

छत्तीसगढ़ में 900 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन, दो महीने के इलाज से स्वस्थ हुआ शिशु

छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं ने रचा जीवन रक्षा का...

आईआईएम रायपुर में पंजीयन विभाग की दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न, सुधारों पर जोर

आईआईएम रायपुर में पंजीयन विभाग की दो दिवसीय कार्यशाला...

ध्रुव राठी की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें? साकेत कोर्ट के समन को घर के गेट पर चिपकाया

  गुरुग्राम     यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ चल रहे...