पंजाब में PUNBUS कर्मचारियों का बड़ा ऐलान, रेगुलर करने की मांग पूरी न हुई तो विधानसभा के बाहर होगा प्रदर्शन

Date:

चंडीगढ़ 
पंजाब रोडवेज पनबस वर्कर यूनियन ने गुरुवार को चंडीगढ़ में आयोजित प्रेसवार्ता में पंजाब सरकार को चेतावनी दी कि यदि कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को नियमित और आउटसोर्स कर्मचारियों को कॉन्ट्रैक्ट आधार पर समायोजित नहीं किया गया तो यूनियन आगामी विधानसभा सत्र का घेराव करेगी।

यूनियन अध्यक्ष हरमिंदर सिंह और सचिव लखविंदर सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर हाईकोर्ट का फैसला भी आ चुका है। इसके बावजूद सरकार ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने कर्मचारियों से नियमितीकरण का वादा किया था, लेकिन उसे आज तक पूरा नहीं किया गया।

यूनियन नेताओं ने कहा कि वे हड़ताल नहीं करना चाहते, लेकिन सरकार की अनदेखी के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

प्रेसवार्ता में यूनियन अध्यक्ष हरमिंदर सिंह व सचिव लखविंदर सिंह ने पंजाब रोडवेज और पनबस के बेड़े की स्थिति पर भी गंभीर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि कई बसें स्पेयर पार्ट्स, बैटरियों और बेहतर टायरों के अभाव में चल रही हैं। कई बसों को धक्का लगाकर स्टार्ट करना पड़ता है, जिससे यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही है।

यूनियन ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में निजी बसों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। उनका कहना है कि चंडीगढ़ के पेट्रोल पंपों से निजी बसें धड़ल्ले से संचालित हो रही हैं, जबकि इसकी शिकायत कई बार परिवहन मंत्री से की जा चुकी है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे निजी बस ऑपरेटरों को लाभ पहुंच रहा है।

प्रेसवार्ता के दौरान यूनियन नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि 'महाराजा' कंपनी की बसें सरकार के एक मंत्री से जुड़ी हैं, इसलिए उन्हें संरक्षण मिल रहा है। हालांकि, इस आरोप के समर्थन में यूनियन ने कोई साक्ष्य सार्वजनिक नहीं किया। सरकार या संबंधित पक्ष की ओर से इन आरोपों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। यूनियन ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो विधानसभा सत्र के दौरान बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को बढ़ावा, स्वतंत्रता दिवस पर हर जिले में लगेंगे 150 पौधे

लखनऊ स्वतंत्रता दिवस पर इस बार प्रदेश में राष्ट्रभक्ति और...

विगत तीन दिनों में 25 लाख रुपये से अधिक के मादक पदार्थ एवं वाहन जब्त

भोपाल मध्‍यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे से...

विश्व कढ़ाई दिवस पर विद्यार्थियों द्वारा सृजनात्मकता एवं हस्तकला-कौशल का प्रदर्शन

भोपाल उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान, भोपाल के फैशन डिज़ाइन विभाग...

एलन करियर इंस्टीट्यूट के सहयोग से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू, 258 शिक्षकों का ऑनलाइन उन्मुखीकरण

सीधी  जिले के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को...