जालंधर-अमृतसर हाईवे पर बड़ा हादसा, फ्लाईओवर से गिरा टिप्पर, यातायात घंटों प्रभावित

Date:

जालंधर.

पी.ए.पी. से अमृतसर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर जेसी रिजॉर्ट के नजदीक गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, हाईवे पर खड़ी एक खराब बस को बचाने की कोशिश में तेज रफ्तार टिप्पर अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरा।

गनीमत रही कि हादसे के समय वहां से गुजर रहे राहगीर और अन्य वाहन चालक बाल-बाल बच गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद फ्लाईओवर और आसपास के क्षेत्र में ट्रैफिक प्रभावित हो गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु कराने के लिए मोर्चा संभाल लिया।

पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट कर हालात पर जल्द काबू पा लिया। हादसे के बाद पुलिस क्रेन (केन) की मदद से फ्लाईओवर के नीचे गिरे टिप्पर को सीधा करने और हटाने का काम कर रही है। पुलिस का कहना है कि वाहन हटने के बाद यातायात पूरी तरह सामान्य कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

आज का राशिफल 20 सितंबर: इन राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी की कृपा, धन लाभ के संकेत

मेष मन अशांत रहेगा। नकारात्मक विचारों से बचें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘हर परिवार को पक्का घर’ के विजन से साकार हुआ अमृतलाल का सपना

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रत्येक परिवार को सुरक्षित,...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर और हरित भारत के विजन को साकार कर रहा सौर ऊर्जा का संकल्प

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ, हरित और आत्मनिर्भर...

जल जीवन मिशन से बदली ग्राम बारीउमराव की तस्वीर, हर घर पहुंचा नल से शुद्ध पेयजल

रायपुर। जल जीवन मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सुविधा...