छत्तीसगढ़ में खेतों पर भू-माफिया का कब्जा! प्लॉटिंग के लिए काटे जा रहे खेत, फसलें हो रहीं बर्बाद

Date:

धमतरी.

जिले के ग्राम पोटियाडीह में कथित अवैध प्लाटिंग के चलते किसानों की फसल पर संकट मंडरा रहा है. समस्या के समाधान और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बड़ी संख्या में किसान कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और प्रशासन को अपनी समस्या से अवगत कराया.

ग्रामीणों का आरोप है कि भू-माफियाओं ने खेतीहर जमीन खरीदकर वहां अवैध रूप से प्लॉट काटकर बिक्री शुरू कर दी है. किसानों का आरोप है कि प्लॉटिंग के दौरान जमीन से लगे निकासी नाले को भी पाट दिया गया है. इसके कारण बारिश का पानी खेतों की ओर बहने लगा है.

सैंकड़ों एकड़ फसल हो रही बर्बाद
किसानों का कहना है कि पानी निकासी की व्यवस्था बाधित होने से सैकड़ों एकड़ में लगी फसल जलमग्न हो गई है. इससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध प्लाटिंग पर तत्काल कार्रवाई करने और पानी निकासी की व्यवस्था बहाल करने की मांग की है.

किसानों ने आंदोलन की दी चेतावनी
किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे. ग्रामीणों ने प्रशासन से किसानों की फसल और खेती की जमीन को बचाने के लिए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बिहार के 211 डिग्री कॉलेजों में 2451 सहायक प्राध्यापकों का चयन, 1980 बिहारी अभ्यर्थी

पटना  बिहार के नवसृजित 211 डिग्री कॉलेजों में सहायक प्राध्यापकों...

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर कलेक्टर झा सख्त, समय-सीमा में सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां समय-सीमा में करें पूर्ण-...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की पहल, यूपी में 10 रुपये लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र

लखनऊ  उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने...

दिल्ली में बंदरों से निपटने का अनोखा इंतजाम, लंगूर की आवाज निकालेंगे विशेषज्ञ

नई दिल्ली  अगले सप्ताह दिल्ली में शुरू होने वाली बीडब्ल्यूएफ...