छत्तीसगढ़ में खेतों पर भू-माफिया का कब्जा! प्लॉटिंग के लिए काटे जा रहे खेत, फसलें हो रहीं बर्बाद

Date:

धमतरी.

जिले के ग्राम पोटियाडीह में कथित अवैध प्लाटिंग के चलते किसानों की फसल पर संकट मंडरा रहा है. समस्या के समाधान और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बड़ी संख्या में किसान कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और प्रशासन को अपनी समस्या से अवगत कराया.

ग्रामीणों का आरोप है कि भू-माफियाओं ने खेतीहर जमीन खरीदकर वहां अवैध रूप से प्लॉट काटकर बिक्री शुरू कर दी है. किसानों का आरोप है कि प्लॉटिंग के दौरान जमीन से लगे निकासी नाले को भी पाट दिया गया है. इसके कारण बारिश का पानी खेतों की ओर बहने लगा है.

सैंकड़ों एकड़ फसल हो रही बर्बाद
किसानों का कहना है कि पानी निकासी की व्यवस्था बाधित होने से सैकड़ों एकड़ में लगी फसल जलमग्न हो गई है. इससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध प्लाटिंग पर तत्काल कार्रवाई करने और पानी निकासी की व्यवस्था बहाल करने की मांग की है.

किसानों ने आंदोलन की दी चेतावनी
किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे. ग्रामीणों ने प्रशासन से किसानों की फसल और खेती की जमीन को बचाने के लिए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राजस्थान निकाय चुनाव से पहले भाजपा सतर्क, 61 हजार बूथों का तैयार होगा रिपोर्ट कार्ड

जयपुर निकाय चुनाव से पहले सियासी माहौल की हलचल ने...

तीन बच्चों की शर्त पर रेखा गुप्ता बोलीं, महिलाओं की सेहत सरकार की प्राथमिकता

नई दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लक्ष्मी योजना के तहत...

कांवड़ यात्रा के बाद यूपी पुलिस में तबादले, कई जिलों के कप्तान भी बदलेंगे

लखनऊ उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में जल्द बड़े फेरबदल...

निकाय-पंचायत चुनाव से पहले राजस्थान में बड़ा फेरबदल, 183 RAS अफसर बदले

जयपुर राजस्थान सरकार ने निकाय और पंचायत चुनावों से पहले...