Punjab News: AAP विधायक के बेटे की ‘कुरमाई’ में पहुंचे कई बड़े नेता, समारोह में दिखा खास नजारा

Date:

जीरकपुर/मोहाली.

सनौर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा के बेटे हरजशन ढिल्लों की तरनजीत सिंह विर्क की बेटी शुभनूर विर्क के साथ कुरमाई (सगाई) हुई। रिंग सेरेमनी में पंजाब के कई बड़े नेता शामिल हुए।

जीरकपुर में हुए इस कार्यक्रम में हरजशन और शुभनूर ने परिवार के सदस्यों और मेहमानों की मौजूदगी में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई।मेहमानों ने नव-मंगेतर जोड़े को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके सुखद भविष्य की कामना की। समारोह में पटियाला के पूर्व मेयर एवं कांग्रेस नेता संजीव बिट्टू ने भी शिरकत की।

उन्होंने बाद में अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर कार्यक्रम की तस्वीरें साझा करते हुए जोड़े को बधाई दी। आप की ओर से पूर्व मंत्री एवं समाना से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा भी समारोह में पहुंचे। इसके अलावा पार्टी के विभिन्न जिला पदाधिकारी और संगठन से जुड़े नेता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

CG Police: IG गर्ग सहित 12 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक, CM साय करेंगे सम्मानित

रायपुर. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के...

फ्लाइट विवाद के बाद एयर इंडिया का बड़ा एक्शन! सभी पायलटों के होंगे Psychoactive Substance Test

मुंबई  फुकेत-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट में टर्बुलेंस की घटना के...

CM डॉ. यादव की युवाओं से अपील, बोले- डॉक्टर-इंजीनियर बनने के साथ राजनीति में भी आएं

युवा, डॉक्टर-इंजीनियर बनने के साथ ही राजनीति में आकर...

पिछले वर्ष लगभग 1800 करोड़ रुपए का बासमती हुआ निर्यात

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि रायसेन...