बरेला में सड़क किनारे चाय की दुकान पर रुके CM डॉ. यादव, सास-बहू के ढाबे पर भी पहुंचे

Date:

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बरेला में सड़क किनारे लगी दुकान पर पी चाय

सास-बहु द्वारा संचालित ढाबे पर भी रुके मुख्यमंत्री
बच्चों को फ्री कोचिंग दे रहे युवा का किया सम्मान

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज जबलपुर प्रवास के दौरान अनोखा अंदाज देखने मिला। मंडला में तेंदुपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कार से डुमना विमानतल आ रहे मुख्यमंत्री डॉ. यादव बरेला में शारदा माता मंदिर के सामने सड़क किनारे लगी चाय की दुकान अग्रवाल होटल पर रुके और यहाँ बैठकर चाय पी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चाय दुकान के संचालक से बात की। उन्होंने चाय के पैसे भी खुद चुकाये।

मंडला से मुख्यमंत्री डॉ. यादव के सड़क मार्ग से जबलपुर आने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय जन उनके स्वागत के लिए बरेला में शारदा माता मंदिर मंदिर के सामने एकत्र हो गए थे। मुख्यमंत्री ने लोगों को देख अपना काफिला रोका और चाय की दुकान पहुँच गये।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का काफिला बरेला में सन राइज फेमिली ढाबे पर भी रुका। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सास-बहु द्वारा संचालित इस ढाबे पर भी चाय पी। उन्होंने ढाबा संचालक श्रीमती आरती दुबे और उनकी बहु श्रीमती सुरभि दुबे से परिवार के सदस्यों के हालचाल जाने। डॉ. यादव ने यहाँ बरेला के बच्चों को निःशुल्क कोचिंग दे रहे युवा मयंक साहू का शाल ओढ़ाकर सम्मान भी किया उसके इस नेक कार्य की तारीफ की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मनाली से लौट रही बस फ्लाईओवर से नीचे गिरी, LPU के 2 छात्रों समेत 3 की गई जान

नवांशहर पंजाब के मजारी गांव में बंगा के पास एक...

शेयर बाजार में तूफानी तेजी! सेंसेक्स 600 अंक चढ़ा, खुलते ही इन स्टॉक्स ने मचाई हलचल

मुंबई  शेयर बाजार में जारी लंबी गिरावट पर सोमवार को...

एशियन गेम्स में चमके भारत के सितारे, खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से बढ़ा देश का गौरव

एशियन गेम्स में चमके भारत के सितारे विश्‍वास कैलाश सारंग भोपाल  जापान...

CM भगवंत मान के OSD पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI करेगी जांच, हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

चंडीगढ़  पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने सीएम भगवंत मान...