राज्यपाल पटेल ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ

Date:

भोपाल 

राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, क्रांतिकारियों, राष्ट्रभक्तों और वीर शहीदों को श्रद्धा पूर्वक नमन किया है।

राज्यपाल  पटेल ने अपने संदेश में कहा है कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन महान सेनानियों और राष्ट्र निर्माताओं के त्याग, साहस, संघर्ष और देशभक्ति का स्मरण कराता है, जिनके बलिदान से हमें स्वतंत्र भारत में जीवन जीने का गौरव प्राप्त हुआ। यह दिन हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग करता है।

राज्यपाल  पटेल ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी भी है। हम सभी संविधान के मूल्यों, राष्ट्रीय एकता और अखंडता को सुदृढ़ करते हुए विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लें। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना के साथ देश और प्रदेश की प्रगति में अपना श्रेष्ठ योगदान दें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Bengaluru Parking Rules: फुटपाथ पर पार्किंग की तो नहीं बचेगी गाड़ी, भारी जुर्माने के साथ टोइंग की तैयारी

बेंगलुरु कर्नाटक सरकार ने शहर की अनियंत्रित ट्रैफिक व्यवस्था को...

भोपाल में इंटरनेशनल ड्रग रैकेट का खुलासा, 4 नाइजीरियाई समेत 5 गिरफ्तार; दिल्ली-नोएडा तक नेटवर्क

भोपाल  मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ राजस्व खुफिया निदेशालय...

भोपाल में सैफ अली खान की 1370 एकड़ जमीन पर संकट! EOW ने तेज की जांच, जानें पूरा मामला

भोपाल भोपाल रियासत के नवाब हमीदुल्लाह खान की दूसरी पत्नी...

Bhopal Railway News: 2027 तक 11 रेलवे फाटक होंगे बंद, 36 ROB शुरू; 12 पर तेजी से चल रहा काम

भोपाल ट्रेन के गुजरने पर फाटक बंद होने से लगने...