राज्यपाल पटेल ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ

Date:

भोपाल 

राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, क्रांतिकारियों, राष्ट्रभक्तों और वीर शहीदों को श्रद्धा पूर्वक नमन किया है।

राज्यपाल  पटेल ने अपने संदेश में कहा है कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन महान सेनानियों और राष्ट्र निर्माताओं के त्याग, साहस, संघर्ष और देशभक्ति का स्मरण कराता है, जिनके बलिदान से हमें स्वतंत्र भारत में जीवन जीने का गौरव प्राप्त हुआ। यह दिन हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग करता है।

राज्यपाल  पटेल ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी भी है। हम सभी संविधान के मूल्यों, राष्ट्रीय एकता और अखंडता को सुदृढ़ करते हुए विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लें। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना के साथ देश और प्रदेश की प्रगति में अपना श्रेष्ठ योगदान दें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सातवें वेतन आयोग के तहत रेलवे कर्मचारियों के भत्तों में 25 प्रतिशत वृद्धि

 प्रयागराज  केंद्र सरकार और भारतीय रेलवे के लाखों कर्मचारियों के...

MP News: मुख्यमंत्री की गैरमौजूदगी में अधिकारी सुनेंगे जनता की फरियाद, CMO में रोज लगेगी ड्यूटी

 भोपाल  मुख्यमंत्री कार्यालय और मुख्यमंत्री निवास में होने वाली बैठकों,...

मध्यप्रदेश पुलिस के लिए गर्व का पल, 20 अफसर होंगे सम्मानित; 4 को मिलेगा राष्ट्रपति पदक

भोपाल स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने...