अम्बिकापुर के किसानों को मिली बड़ी मदद, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से बढ़ा आत्मविश्वास

Date:

अम्बिकापुर.

किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के अंतर्गत किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, गुणवत्तापूर्ण बीज एवं आवश्यक कृषि आदान उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके माध्यम से फसल उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ शासन की इस पहल से किसानों को बेहतर गुणवत्ता वाले बीज और कृषि आदानों का लाभ मिल रहा है, जिसका सकारात्मक असर खेतों में दिखाई दे रहा है। अम्बिकापुर विकासखंड के कृष्णापुर ग्राम के कृषक शुभम दुबे भी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से लाभान्वित होकर मक्का की बेहतर फसल प्राप्त कर रहे हैं। कृषक शुभम दुबे ने बताया कि उन्होंने लगभग दो एकड़ भूमि में मक्का की खेती की है। कृषि विभाग की ओर से उन्हें मक्का का गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराया गया। उन्होंने बताया कि बीज की गुणवत्ता अच्छी होने के कारण पौधों का विकास बेहतर हुआ और खेत में फसल की स्थिति भी काफी अच्छी है।

शुभम दुबे ने बताया कि बीज के साथ खाद उपलब्ध कराए जाने से फसल को आवश्यक पोषण मिला, जिससे पौधों की बढ़वार और फसल की गुणवत्ता में सकारात्मक परिणाम देखने को मिला। इसके साथ ही उन्होंने खेत में खरपतवार नियंत्रण के लिए कृषि विभाग द्वारा सुझाई गई दवा का उपयोग किया। इससे खेत में घास-फूस का प्रभावी नियंत्रण हुआ और मक्का की फसल को अच्छी तरह विकसित होने का अवसर मिला। समय पर खरपतवार नियंत्रण होने से फसल की स्थिति बेहतर रही और मक्का की फसल समय पर तैयार होने की ओर अग्रसर है। कृषक शुभम दुबे ने बताया कि उनके खेत में मक्का की फसल अच्छी गुणवत्ता के साथ तैयार हो रही है और उत्पादन को लेकर वे काफी उत्साहित हैं। मक्का की फसल जल्दी तैयार होने से उन्हें बाजार में बेहतर समय पर उपज बेचने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि पहले वे अपने खेत में अन्य सब्जियों की खेती करते थे, लेकिन अपेक्षित उत्पादन और आय प्राप्त नहीं हो पाती थी। मक्का की खेती करने के बाद उन्हें उत्पादन के साथ-साथ आय में भी बेहतर परिणाम प्राप्त होने की उम्मीद है। इससे खेती के प्रति उनका भरोसा और उत्साह बढ़ा है।

उन्होंने कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए गुणवत्तापूर्ण बीज एवं खाद के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग के सहयोग से उन्हें बेहतर फसल प्राप्त करने में मदद मिली है। उन्होंने बताया कि मक्का की खेती से उनकी आय में वृद्धि होगी  और परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में भी इसका योगदान मिलेगा। कृषक शुभम दुबे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों को कृषि विभाग के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण बीज और आवश्यक कृषि आदान उपलब्ध कराए जाने से खेती को नई दिशा मिल रही है। उन्होंने कहा कि मक्का की खेती से उन्हें अच्छा उत्पादन और बेहतर आय प्राप्त होने की उम्मीद है। उन्होंने कृषि विभाग एवं छत्तीसगढ़ शासन को किसानों के हित में संचालित योजनाओं और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के माध्यम से किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक एवं तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर फसल उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। योजना के माध्यम से किसानों को पारंपरिक खेती के साथ बेहतर उत्पादन देने वाली फसलों को अपनाने में सहायता मिल रही है। शुभम दुबे की मक्का की फसल इसका उदाहरण है, जहां कृषि विभाग के सहयोग से गुणवत्तापूर्ण बीज, पोषण प्रबंधन और खरपतवार नियंत्रण के बेहतर समन्वय से फसल की स्थिति मजबूत हुई है। इससे न केवल उत्पादन बढ़ने की संभावना है, बल्कि किसान की आय में वृद्धि का मार्ग भी प्रशस्त हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बिहार में बाइपास निर्माण को मिली रफ्तार, अरवल समेत कई जिलों में फोरलेन सड़क की तैयारी

 पटना बिहार में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of...

दिव्यांग छात्रों को स्कूल पहुंचने के लिए मिलेगा एस्कार्ट भत्ता, 14,152 बच्चे लाभान्वित

 लखनऊ यूपी में परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट स्कूलों...

सीईओ अनुपमा आनंद ने झलप में पीएम सूर्य घर योजना और बिहान समूह की आजीविका गतिविधियों का किया निरीक्षण

महासमुंद  जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुपमा आनंद ने...