छत्तीसगढ़ में आज CG SET परीक्षा, दो शिफ्टों में 6622 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम

Date:

रायपुर.

छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (SET) आज दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी. Paper-I सुबह 10 बजे से 11:15 बजे तक, जबकि Paper-II दोपहर 2 बजे से शाम 4:15 बजे तक होगा.

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज परीक्षा केंद्र, जिला और शिफ्ट की टाइमिंग को ध्यान से जरूर जांच लें. परीक्षा के संचालन हेतु डिप्टी कलेक्टर आस्था बोरकर को नोडल अधिकारी और सहायक संचालक शिक्षा लक्ष्मण कावड़े को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। परीक्षा के लिए पीजी कॉलेज कांकेर, कन्या कॉलेज भीरावाही, सेजस मॉडल कॉलेज, कृषि रिसर्च सेंटर सिंगारभाट, नरहरदेव स्कूल, शहीद गैंदसिंह कॉलेज चारामा, डाइट कांकेर, शासकीय महिला आईटीआई सहित सिंगारभाट, बरदेभाठा, ईमलीपारा, लखनपुरी, चारामा, पोटगांव, कोदागांव व धनेलीकन्हार के विभिन्न हायर सेकेंडरी व हाई स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

प्रशासन ने सभी केंद्रों पर समय पर उपस्थिति और जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। व्यापमं द्वारा परीक्षार्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें परीक्षार्थी को 2 घंटे पहले अपने केंद्र पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे के पहले तक प्रवेश मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

डीटीसी और क्लस्टर बसों में फ्री यात्रा हेतु पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड हुआ जरूरी

नई दिल्ली  दिल्ली की डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाओं...

हर छात्र को शिक्षा और आगे बढ़ने का समान अवसर देने को प्रतिबद्ध है डबल इंजन सरकार: सीएम योगी

लखनऊ  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शनिवार को पूर्वदशम...

हरियाणा सीएमओ में फेरबदल: अरुण गुप्ता के विभागों की जिम्मेदारी उपप्रधान सचिव यशपाल और अजय को सौंपी

 चंडीगढ़  मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता की सेवानिवृत्ति के...

मतदाता सूची पुनरीक्षण: डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश, कोई भी पात्र मतदाता न छूटे

 रांची  विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में आम लोगों की...