आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न

Date:

अनूपपुर 

कलेक्टर  रत्नाकर झा की अध्यक्षता में आगामी त्यौहारों के दौरान जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी रक्षाबंधन, कृष्ण जन्माष्टमी, हरितालिका तीज, गणेश चतुर्थी, मिलाद-उन-नबी एवं गणेश विसर्जन के अवसर पर की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की गई। कलेक्टर  झा ने शांति समिति के सदस्यों से आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में सुझाव लिए और कहा कि जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी तथा समिति सदस्यों के सुझावों के आधार पर भी आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे।

कलेक्टर  रत्नाकर झा ने सभी से जिले की गौरवशाली एवं सौहार्दपूर्ण परम्परा के अनुरूप आपसी सद्भाव, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाने की अपील की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पर्वों के दौरान साफ-सफाई, कानून एवं शांति व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, यातायात, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मिलाद-उन-नबी के संबंध में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जुलूस के निर्धारित मार्ग का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। जुलूस के दौरान यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखा जाए। उन्होंने अनूपपुर नगर में मस्जिद के समीप कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए, जो थाना प्रभारी के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

रक्षाबंधन, काजलिया एवं हरितालिका तीज पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत तालाबों का चिन्हांकन कर पहुंच मार्गों को सुगम बनाने तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। तालाबों के समीप किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की रोकथाम के लिए होमगार्ड बल की तैनाती कर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। साथ ही रक्षाबंधन पर्व के दौरान खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग एवं गुणवत्ता जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

वर्षाकाल के दौरान सड़कों पर आवारा पशुओं के बैठने से यातायात बाधित होने एवं दुर्घटनाओं की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए नगरीय निकायों के सीएमओ को आवारा पशुओं के सुरक्षित प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सड़क पर बैठे आवारा पशुओं को सुरक्षित रूप से हटाकर निकटवर्ती गौशालाओं में पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले स्थानीय कार्यक्रमों एवं मटकी फोड़ प्रतियोगिताओं के संबंध में भी चर्चा की गई। जन्माष्टमी के अवसर पर अनूपपुर शहर में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम के दौरान आवागमन एवं यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के लिए थाना प्रभारी अनूपपुर एवं जिला यातायात प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए गए।

गणेश चतुर्थी एवं गणेश विसर्जन के संबंध में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि गणेश उत्सव समितियां पंडालों में अस्थायी विद्युत कनेक्शन प्राप्त करने के पश्चात ही विद्युत का उपयोग करें। ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग में उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। गणेश प्रतिमा स्थापना एवं विसर्जन के दौरान साउंड सिस्टम के उपयोग के लिए संबंधित अनुविभागीय दंडाधिकारी से आवश्यक अनुमति प्राप्त की जाए।

उन्होंने गणेश विसर्जन के लिए बनाए गए विसर्जन कुंडों का संबंधित एसडीएम द्वारा स्वयं निरीक्षण करने तथा वहां आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेकर सभी प्रबंध समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में आगामी सभी त्यौहारों को जिले की गौरवशाली परम्परा के अनुरूप आपसी सद्भाव एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरसंभव सहयोग और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। आमजन से भी सामाजिक सौहार्द, समरसता एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई।

बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी मती अर्चना कुमारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  जगन्नाथ मरकाम, सभी एसडीएम, एसडीओपी, नगरीय निकायों के सीएमओ, जिला स्तरीय शांति समिति के सदस्यगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

एकलव्य विद्यालयों में गणवेश, मेस संचालन एवं अन्य व्यवस्थाओं में एकरूपता पर जोर

रायपुर  आदिम जाति विकास मंत्री  रामविचार नेताम की अध्यक्षता में...

मासूम की हत्या के बाद अंग बेचने की साजिश? ईरानी गैंग से संपर्क के एंगल पर जांच

 भोपाल  अंडकोष बेचने के लिए 14 वर्षीय बालक की बेरहमी...

अब 6-सीटर अवतार में Mahindra XEV 9S! कंपनी ने लॉन्च किया नया वेरिएंट, जानें कीमत

मुंबई  स्वदेशी एसयूवी निर्माता कंपनी Mahindra Auto ने अपनी इलेक्ट्रिक...

मंत्री विश्वास सारंग ने भोपाल जिले में कलश वंदन यात्रा का किया शुभारंभ

भोपाल  सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग...