Amritsar पहुंचे Suniel Shetty, पत्नी संग बाजार में घूमे और चखा खास आम पापड़

Date:

अमृतसर.

फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी इन दिनों पत्नी माना शेट्टी के साथ पंजाब में हैं। दोनों ने अमृतसर पहुंचकर श्री हरि मंदिर साहिब में माथा टेका और अरदास की। इसके बाद सुनील शेट्टी पत्नी के साथ शहर के बाजार में घूमते नजर आए। इस दौरान उनका देसी अंदाज लोगों को खूब पसंद आया।

अभिनेता अमृतसर में घूमते हुए लॉरेंस रोड की मशहूर दुकान पर आम पापड़ खरीदते और उसका स्वाद लेते दिखाई दिए। उनका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सुनील शेट्टी दुकान के अंदर दुकानदार से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अलग-अलग तरह के आम पापड़ का स्वाद भी लिया और अपनी पसंद की चीजें खरीदीं। उनके साथ पत्नी माना शेट्टी भी मौजूद थीं।

शेट्‌टी को देख जुटी भीड़
जैसे ही बाजार में लोगों को अभिनेता के वहां होने की जानकारी मिली, उनके आसपास प्रशंसकों की भीड़ जुट गई। लोगों ने सुनील शेट्टी के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और बातचीत की। अभिनेता ने भी प्रशंसकों को निराश नहीं किया और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। खरीदारी पूरी करने के बाद वह पत्नी के साथ कार में बैठकर रवाना हो गए।

खास है लॉरेंस रोड का आम पापड़
अमृतसर में सुनील शेट्टी जिस दुकान पर आम पापड़ खरीदते दिखे, वह लॉरेंस रोड की खास दुकान है। बीबीके डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स के पास स्थित इस दुकान पर आम पापड़ से तैयार विशेष चाट लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस चाट में अलग-अलग तरह के आम पापड़ मिलाकर उसमें खास मसाले और इमली की चटनी डाली जाती है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद लोगों को काफी पसंद आता है। स्थानीय लोगों के अलावा अमृतसर आने वाले पर्यटक भी इस खास चाट का स्वाद लेने पहुंचते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Begusarai News: डिप्टी डायरेक्टर के घर EOU का छापा, भाई के व्यवसायिक ठिकाने भी खंगाले

बेगूसराय. बिहार आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने गुरुवार...

भेड़ाघाट से 121 किलोमीटर लंबी पंच दिवसीय यात्रा का किया शुभारंभ

भोपाल  संस्कृति, पर्यटन तथा धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री...

Chandigarh News: गुरुद्वारा साहिब की नई प्रबंधक कमेटी गठित, कुलदीप सिंह चुने गए प्रधान

चंडीगढ़. सेक्टर-46डी स्थित गुरुद्वारा गुरुद्वारा साहिब की नई प्रबंधक कमेटी...

योगी सरकार के विजन ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ को नई उड़ान दे रहा गोरखपुर का टेराकोटा शिल्प

लखनऊ/गोरखपुर  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भरता,...