मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वन विभाग के पदोन्नत शासकीय सेवक करेंगे आभार व्यक्त

Date:

भारतीय वन प्रबंधन संस्थान में 24 अगस्त को होगा आभार समारोह

भोपाल
वन विभाग में शासकीय सेवकों की पदोन्नति के लिये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार प्रदर्शन समारोह 24 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा। समारोह में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। आयोजन सुबह 11 बजे भारतीय वन प्रबंधन संस्थान (आईआईएफएम), नेहरू नगर, भोपाल में किया जाएगा।

पदोन्नति प्राप्त शासकीय सेवक इस समारोह में वर्षों से लंबित पदोन्नतियों की प्रक्रिया को पूरा किये जाने के लिये मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम में वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं पदोन्नत शासकीय सेवक उपस्थित रहेंगे। समारोह में वन विभाग में मानव संसाधन को और अधिक सशक्त बनाने तथा शासकीय सेवकों को नई जिम्मेदारियों के साथ बेहतर कार्य निष्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

यूपी में बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों की बढ़ेगी पेंशन? योगी सरकार के प्रस्ताव से 1.21 करोड़ लोगों को राहत की उम्मीद

 लखनऊ उत्तर प्रदेश में बुजुर्गों, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजनों के...

नेपाल के मनासलू ट्रेकिंग क्षेत्र में तबाही, बूढ़ी गंडकी नदी की बाढ़ में घर-पुल बहे, पर्यटकों की बढ़ी मुश्किलें

 काठमांडू  नेपाल के मनासलू ट्रेकिंग क्षेत्र में रविवार तड़के बूढ़ी...

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव, भारत में दाम गिरे तो विदेशी बाजार में आई तेजी

 नई दिल्ली सोने-चांदी (gold silver) के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव...

पंजाब में पुलिसवालों को निशाना बना रहे हमलावर, एक साल में 5 पुलिसकर्मियों की हत्या से मचा हड़कंप

अमृतसर पंजाब में पुलिसकर्मियों पर टारगेटेड हमलों का सिलसिला थमने...