मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वन विभाग के पदोन्नत शासकीय सेवक करेंगे आभार व्यक्त

Date:

भारतीय वन प्रबंधन संस्थान में 24 अगस्त को होगा आभार समारोह

भोपाल
वन विभाग में शासकीय सेवकों की पदोन्नति के लिये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार प्रदर्शन समारोह 24 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा। समारोह में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। आयोजन सुबह 11 बजे भारतीय वन प्रबंधन संस्थान (आईआईएफएम), नेहरू नगर, भोपाल में किया जाएगा।

पदोन्नति प्राप्त शासकीय सेवक इस समारोह में वर्षों से लंबित पदोन्नतियों की प्रक्रिया को पूरा किये जाने के लिये मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम में वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं पदोन्नत शासकीय सेवक उपस्थित रहेंगे। समारोह में वन विभाग में मानव संसाधन को और अधिक सशक्त बनाने तथा शासकीय सेवकों को नई जिम्मेदारियों के साथ बेहतर कार्य निष्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP News: कान्हा के सूपखार में जंगली भैंसों की वापसी, काजीरंगा से लाए गए 8 भैंस; 3 साल में 50 बसाने का लक्ष्य

सूपखार  मध्यप्रदेश में विलुप्त हो चुके जंगली भैंसों को उनके...

MP News: किसानों की तरक्की सरकार की प्राथमिकता, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दोहराया संकल्प

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य...

चेन्नई मेट्रो के तीसरे चरण को जल्द मंजूरी देने की मांग, CM विजय ने PM मोदी के सामने रखे प्रस्ताव

चेन्नई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के दौरे के दौरान...