स्कूल बस पलटते ही मचा हड़कंप! CG में 18 बच्चे घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Date:

बेमेतरा.

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। इस हादसे में कई बच्चों को चोटें आई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल की बस क्रमांक CG 25 A 0218 17 से 18 बच्चों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान बस सिंघपुर-झाल मार्ग पर खड़सरा और झाल के बीच पलट गई।

स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के बाद ग्रामीणों ने ड्राइवर-कंडक्टर की मदद से बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इस हादसे के बाद स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल उठे रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर बस वापस लौट रही थी, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद पहुंचाई। फिलहाल बच्चों के घायल होने की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुजफ्फरपुर को जाम से राहत! चांदनी चौक-रामदयालु मार्ग बनेगा 6-लेन

मुजफ्फरपुर. शहर के सबसे व्यस्ततम मार्गों में एक रामदयालु से...

Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान? हार्ट अलर्ट से सामने आया जन्मजात दिल का दोष

स्मार्टवॉच अब सिर्फ कदम गिनने, कैलोरी बर्न का हिसाब...

चन्नी की परीक्षा वाली फोटो पर विवाद, जांच की मांग के बीच NSUI ने युवाओं के लिए बताया प्रेरणादायक

चंडीगढ़. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से कांग्रेस सांसद...

वेतनवृद्धि रोकना प्रमोशन में बाधा नहीं! हाईकोर्ट का अहम फैसला

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग में पदोन्नति से जुड़े...