स्कूल बस पलटते ही मचा हड़कंप! CG में 18 बच्चे घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Date:

बेमेतरा.

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। इस हादसे में कई बच्चों को चोटें आई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल की बस क्रमांक CG 25 A 0218 17 से 18 बच्चों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान बस सिंघपुर-झाल मार्ग पर खड़सरा और झाल के बीच पलट गई।

स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के बाद ग्रामीणों ने ड्राइवर-कंडक्टर की मदद से बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इस हादसे के बाद स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल उठे रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर बस वापस लौट रही थी, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद पहुंचाई। फिलहाल बच्चों के घायल होने की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच हरियाणा सरकार ने 22590 रुपये वेतन का प्रस्ताव रखा

 चंडीगढ़ हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच राज्य...

बिहार में अपराधियों पर शिकंजा, डीएम को सीसीए लगाने के नए अधिकार मिले

पटना बिहार सरकार ने असामाजिक तत्व और संगठित अपराध पर...

कमजोर मानसून ने बढ़ाई हरियाणा में उमस, कुछ इलाकों में बूंदाबांदी से मिली राहत

हिसार. हरियाणा-एनसीआर दिल्ली में मानसून कमजोर पड़ने से एक बार...

आर प्रज्ञाननंदा की शानदार जीत, कीमर को हराकर फाइनल की ओर बढ़ाया कदम

सेंट लुई (अमेरिका) भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने जर्मनी के...