कंगना रनौत ने अभिजीत दिपके की इंग्लिश का बनाया मजाक, वीडियो हुआ वायरल

Date:

मुंबई 
बॉलीवुड डीवा कंगना रनौत इन दिनों बेबाक मूड में हैं. वो अपने खिलाफ उठ रही हर आवाज का मुंहतोड़ जवाब दे रही हैं. एक्ट्रेस ने नई इंस्टा पोस्ट में कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके पर निशाना साधा है. उनकी इंग्लिश स्पीकिंग स्किल्स का मजाक उड़ाया है। 

कंगना का दिपके पर अटैक
कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक रील शेयर की है. जिसमें उनके और अभिजीत के अंग्रेजी बोलने वाले वीडियो को कंपेयर किया गया है. रील में दोनों की पढ़ाई और अंग्रेजी को कंपेयर करते हुए लिखा है- 12वीं पास कंगना रनौत vs बॉस्टन यूनिवर्सिटी के CJP दिपके. एक फायर है, दूसरे को रीबूट की जरुरत है। 

वायरल वीडियो में दिपके रुक-रुक कर सोच समझकर इंग्लिश में बात कर रहे हैं. वहीं कंगना फर्राटेदार इंग्लिश बोल रही हैं. कंगना का दिपके पर फ्रेश अटैक इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि कुछ दिन पहले खुद अभिजीत दिपके ने अपनी अंग्रेजी को लेकर बात की थी. एक इंस्टाग्राम Q&A सेशन में जब उनसे पूछा गया कि वो अंग्रेजी बोलते वक्त इतना हिचकिचाते क्यों हैं? जवाब में दिपके ने कहा था कि वो कैमरे के सामने थोड़ा असहज महसूस करतेनहैं। 

कंगना का खूब उड़ा था मजाक
वैसे कंगना के लिए इंग्लिश स्पीकिंग की ये बहस पर्सनल भी है. क्योंकि बॉलीवुड के शुरुआती दिनों में उनकी अंग्रेजी का इंडस्ट्री में खूब मजाक उड़ता था. कंगना ने दावा किया था कि सोनम कपूर ने कॉफी विद करण में उनकी अंग्रेजी पर तंज कसा था. लेकिन कंगना ने हार नहीं मानी. अपनी कमजोरी को उन्होंने ताकत बनाया. आज वो फर्राटेदार इंग्लिश बोलती हैं। 

खैर कंगना के इस लेटेस्ट पोस्ट पर फिलहाल अभिजीत की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है. दोनों के बीच कई मौकों पर जुबानी जंग हो चुकी है. देखना होगा अभिजीत एक्ट्रेस के वीडियो पर किस तरह से रिएक्ट करते हैं। 

वर्कफ्रंट पर कंगना की पिछली रिलीज फिल्म भारत भाग्य विधाता थी. इसे क्रिटिक्स ने पसंद किया. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी खास कमाल नहीं कर पाई. एक्टिंग के अलावा कंगना राजनीति में भी सक्रिय हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

खरगे पर कुलदीप शर्मा का बड़ा हमला, ‘पुत्र मोह’ वाली चिट्ठी से हरियाणा कांग्रेस में हलचल

चंडीगढ़. कांग्रेस के भीतर राजनीतिक खींचतान अब खुलकर सामने...

जगतार की मां से AAP विधायक की मुलाकात, बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी को पैरोल देने की मांग

फतेहगढ़ साहिब. आम आदमी पार्टी श्री चमकौर साहिब से विधायक...

CM साय का कांग्रेस पर हमला, ‘आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया’

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आदिवासी कांग्रेस की बैठक को लेकर राजनीतिक...

कृति सेनन के कपड़ों पर मचा विवाद, GIVA ने हटाया रक्षाबंधन विज्ञापन

मुंबई  ज्वेलरी ब्रांड GIVA ने बुधवार को एक्ट्रेस कृति सेनन...