मुंगेली के नए कलेक्टर का एक्शन मोड: संभाला चार्ज, किया औचक निरीक्षण और बदला जनदर्शन का समय

Date:

मुंगेली.

आईएएस अमृत विकास तोपनो ने मुंगेली जिले के 12वें कलेक्टर के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। जिला कलेक्टोरेट पहुंचने पर अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, अपर कलेक्टर जी.एल. यादव सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।

चार्ज संभालने के बाद कलेक्टर ने जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं और विभिन्न विभागों के कामकाज की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप सकारात्मक सोच, आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ काम करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों से जिले में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने लंबित फाइलों का नियमानुसार समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए, ताकि आमजनों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

चार्ज संभालते ही कलेक्टर का औचक निरीक्षण
कार्यभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने जिला कलेक्टोरेट स्थित विभिन्न विभागीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों के कामकाज की जानकारी ली। उन्होंने खाद्य, उद्योग, आबकारी, आदिवासी विकास, खनिज, विपणन, खेल, महिला एवं बाल विकास, श्रम, मत्स्य पालन और एनआईसी कक्ष सहित विभिन्न कार्यालयों का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर ने विभागवार संचालित योजनाओं, सेवाओं एवं गतिविधियों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों से पूछा कि योजनाओं का लाभ किस तरह मैदानी स्तर तक पहुंच रहा है।
उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब उसका लाभ सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे। इसके लिए अधिकारियों को योजनाओं की सतत निगरानी और आमजनों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कार्यालयीन व्यवस्थाओं और नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की भी जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों-कर्मचारियों को बेहतर समन्वय के साथ काम करते हुए प्रशासनिक सेवाओं को और अधिक सुगम बनाने कहा।

अब मंगलवार को दोपहर 2 बजे होगा कलेक्टर जनदर्शन
नवपदस्थ कलेक्टर के निर्देश के बाद कलेक्टर जनदर्शन के समय में भी बदलाव किया गया है। अब प्रत्येक मंगलवार याने आज से जिला कलेक्टोरेट में दोपहर 02 बजे से जनदर्शन आयोजित होगा। इसमें जिले के नागरिक अपनी समस्याओं, मांगों और शिकायतों से संबंधित आवेदन सीधे जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। कलेक्टर ने अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ लेते हुए नियमानुसार त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन और आम नागरिकों के बीच सीधे संवाद तथा समस्याओं के समाधान के लिए जनदर्शन को महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए अब हर मंगलवार दोपहर 2 बजे आमजन अपनी समस्याएं लेकर जिला कलेक्टोरेट पहुंच सकेंगे।

प्रशासनिक अनुभव का मिलेगा लाभ
आईएएस अमृत विकास तोपनो वर्ष 2014 बैच के अधिकारी हैं। वे पूर्व में सक्ती जिले के कलेक्टर के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वर्ष 2020 में उन्होंने संस्कृति विभाग के संचालक के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली है। अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी और योजना से जुड़े विभागों में कार्य करने का भी उन्हें अनुभव है। अब मुंगेली कलेक्टर के रूप में सामने जिले में विकास कार्यों को गति देने, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने, राजस्व एवं प्रशासनिक सेवाओं को बेहतर बनाने और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने की चुनौती होगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण विकास, अधोसंरचना, रोजगार एवं आजीविका संवर्धन सहित विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे कार्यों को गति देना और शासन की प्राथमिकताओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करना जिला प्रशासन की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

‘बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में राखी क्यों?’ कृति सेनन के ऐड पर कंगना रनौत का तीखा सवाल

मुंबई  कंगना रनौत ने कृति सेनन पर रक्षा बंधन वाले...

नशा छोड़ो और पाओ 1100 रुपए! पंजाब के गांव में मुफ्त इलाज की अनोखी पहल

मोगा. जिले के गांव तोता सिंह वाला की ग्राम पंचायत...

स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब की अनुमति नहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका ठुकराई

 प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने प्रयागराज के टैगोर...

कंगना रनौत ने अभिजीत दिपके की इंग्लिश का बनाया मजाक, वीडियो हुआ वायरल

मुंबई  बॉलीवुड डीवा कंगना रनौत इन दिनों बेबाक मूड में...