नेपाल बाढ़ को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन सतर्क, लापता लोगों के लिए जारी की जानकारी देने की अपील

Date:

चंडीगढ़.

नेपाल में हाल ही में आई अचानक बाढ़ के मद्देनजर चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर के उन लोगों के संबंध में जानकारी मांगी है, जो नेपाल में इस घटना के बाद से लापता हैं या जिनका अभी तक पता नहीं चल पाया है। कंट्रोल रूम भी बनाया है।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके पास ऐसे किसी चंडीगढ़ निवासी के बारे में जानकारी है तो उपायुक्त कार्यालय के साथ साझा करें। प्रशासन की ओर से बताया गया है कि लापता व्यक्तियों से संबंधित जानकारी मिलने के बाद उसे संकलित कर संबंधित अधिकारियों के साथ साझा किया जाएगा। इसका उद्देश्य लापता लोगों का पता लगाने के साथ-साथ प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में मदद करना है। नागरिक लापता व्यक्ति से संबंधित जानकारी कंट्रोल रूम के नंबर 112 या 0172-2700025 पर दे सकते हैं। इसके अलावा adc-chd@nic.in ई-मेल पर भी सूचना भेजी जा सकती है।

इस संबंध में उपायुक्त कार्यालय के कार्यालय अधीक्षक मोहन सिंह से भी संपर्क किया जा सकता है। चंडीगढ़ प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि नेपाल में फंसे अथवा लापता चंडीगढ़ निवासियों के संबंध में समय रहते जानकारी जुटाई जा सके और उनके परिवारों को आवश्यक मदद मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हरियाणा के 12 हजार शिक्षकों का बड़ा फैसला, ‘गेस्ट’ का दाग मिटाने छोड़ेंगे 4 हजार करोड़

चंडीगढ़. हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पिछले करीब 20 साल...

बंजर जमीन पर जैविक खेती से बंपर कमाई, बाबूलाल माली बने किसानों के रोल मॉडल

 समदड़ी (बाड़मेर)  खेती को सिर्फ एक पारंपरिक जीवनयापन का जरिया...

‘खेलो इंडिया संवाद’ में वर्चुअली जुड़े मुख्यमंत्री डॉ. यादव, खेलों को बढ़ावा देने पर जोर

भोपाल  राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर "खेलो इण्डिया संवाद-...

साइबर फ्रॉड पर शिकंजा कसने की तैयारी, दिल्ली में D4C को मिली मंजूरी

नई दिल्ली  साइबर क्राइम और ऑनलाइन आर्थिक धोखाधड़ी से निपटने...