युवा अपनी प्रतिभा और कौशल से देश की विकास यात्रा को दें नई गति

Date:

भोपाल 

उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल आज पीआईएमआर, भोपाल के दीक्षारंभ-2026 कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने संस्थान में नवप्रवेशित विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नए विद्यार्थियों के लिए यह अभिमुखीकरण कार्यक्रम उनके शैक्षणिक जीवन की महत्वपूर्ण शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई और भविष्य पर पूरी गंभीरता से ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया। उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने कहा कि आज का युवा, जिसे जेन-जी कहा जाता है, ऐसे समय में आगे बढ़ रहा है जब भारत तेजी से बदल रहा है। यह युवाओं के लिए सौभाग्य की बात है। सरकार द्वारा अधोसंरचना और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य किया जा रहा है। जब मजबूत अधोसंरचना तैयार होती है, तो विभिन्न क्षेत्रों में विकास को गति मिलती है तथा देश की प्रगति की गति और विस्तार बढ़ता है।

उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने स्पीड, स्केल और स्किल पर विशेष जोर दिया है। देश के विकास के लिए कुशल मानव संसाधन अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमारे यहां केवल रोजगार के अवसरों की कमी नहीं है, बल्कि आवश्यक कौशल से युक्त मानव संसाधन तैयार करना भी एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है। ऐसे शिक्षण संस्थानों की भूमिका इसी दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपनी पढ़ाई, डिग्री और आगे की शिक्षा पर पूरा ध्यान केंद्रित करें तथा भारतीय संस्कृति और संस्कारों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि ऊंचाई पर पहुंचना उतना कठिन नहीं है, जितना ऊंचाई पर बने रहना कठिन है। इसलिए सफलता प्राप्त करने के साथ उसे बनाए रखने के लिए संस्कार, संस्कृति और मजबूत चरित्र आवश्यक हैं।

उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने कहा कि विद्यार्थी अपनी योग्यता और प्रतिभा को निरंतर निखारें और देश की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को जिस संस्थान में प्रवेश मिला है, वहां उन्हें अच्छे अवसरों के साथ अनुभवी फैकल्टी का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। अब यह विद्यार्थियों पर निर्भर है कि वे इन अवसरों का सदुपयोग करते हुए अपने भविष्य को किस प्रकार आकार देते हैं। उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनकर देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। कार्यक्रम में पीआईएमआर के चेयरमैन डॉ. हिमांशु जैन, डायरेक्टर डॉ अनिल बाजपेयी, प्रिंसिपल डॉ रेणु यादव सहित नवप्रवेशित छात्र, छात्राएं, अभिभावक एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

2 सितंबर का राशिफल: बुधवार इन राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ, होगी धन-लाभ की बारिश

मेष आज आपका मूड काफी अच्छा रहने वाला है। ऑफिस...

मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले में नियम विरुद्ध उर्वरक एवं कीटनाशी विक्रेताओं पर कार्रवाई

रायपुर 94 उर्वरक विक्रय केंद्रों और 21 पौध संरक्षण औषधि...

दशहरा आयोजन के लिए संभावित स्थलों भालेराव मैदान एवं एम.एम.आर. कॉलेज परिसर का किया निरीक्षण

जांजगीर-चांपा कलेक्टर  जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पाण्डेय...

यूपीपीईटी-2026: अब अभ्यर्थी 7 सितंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

लखनऊ उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपी एसएसएससी) ने...