कलेक्टर लंगेह ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश

Date:

रायपुर

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें गंभीरता से सुनीं। जनदर्शन में राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, बिजली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न जनहित से जुड़े विषयों पर कुल 44 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर  लंगेह ने प्रत्येक आवेदन का अवलोकन कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में महासमुंद ग्राम मोंगरा की टेश्वरी साहू ने श्रम विभाग के खाते में समस्या आने पर आवेदन दिया। जिस पर कलेक्टर  लंगेह ने तत्काल जिला श्रम अधिकारी को इसके समाधान के लिए कहा। इसी तरह ग्राम मालीडीह के  बुधराम खैरवार ने एग्रीस्टेक पंजीयन के लिए, ग्राम सिंघनपुर बसना के  लखेन्द्र कश्यप ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के लिए, सरायपाली के आवेदकों ने गौरव पथ से फोर लेन नेशल हाईवे 53 तक पहुंच मार्ग में अवैध अतिक्रमण की शिकायत की, ग्राम खेमड़ा के निवासियों ने गांव के जर्जर पुल की मरम्मत के लिए,  ग्राम मोखापुटका सरपंच ने गांव के सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने का आवेदन, तुरी जाति के लोगों ने अपनी जाति को अनुसूचित जनजाति में जोड़ने हेतु आवेदन दिया। ग्राम जगदीशपुर के लोगों ने वार्ड 13 से अटल चौक तक बनाए गए सीसी रोड में अनियमितता की शिकायत की। जिस पर कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह ने तत्काल इसकी जांच के आदेश देकर पीएमजीएसवाई को एक जांच टीम भेजने के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा नामान्तरण, भूमि अतिक्रमण, पेंशन सहित अन्य मांग एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सु अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर  सचिन भूतड़ा,  रवि साहू सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

विश्वविद्यालयों की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाना सर्वाेच्च प्राथमिकता – राज्यपाल डेका

रायपुर विभिन्न शासकीय विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों की बैठक राज्यपाल  रमेन डेका...

साढ़े दस लाख स्वयं सहायता समूहों से जुड़े सवा करोड़ ग्रामीण परिवारों की बदली तकदीर

लखनऊ उत्तर प्रदेश के गांवों में स्वयं सहायता समूह अब...

कोई भी डीलर 4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का नहीं रखेगा स्टॉक : खाद्य मंत्री राजपूत

भोपाल मध्यप्रदेश में कोई भी डीलर 4 हजार क्विंटल से...

मेहनत को मिला योजनाओं का संबल, सीता मरावी बनीं गांव की ‘लखपति दीदी’

रायपुर  मरवाही विकासखंड के ग्राम पंचायत गुदुमदेवरी की मती सीता...