आज कुछ इलाकों में बरसेंगे बादल, लेकिन 12 जून तक हीटवेव से राहत नहीं

Date:

जालंधर.

पंजाब में आज मौसम साफ रहेगा। हालांकि, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इन इलाकों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने 8 जून से 12 जून तक हीटवेव के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

इन दिनों पूरे राज्य में मौसम स्थिर रहने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में 20 जिलों के लिए कोई चेतावनी नहीं है। 

अगले 3 दिनों का मौसम का अनुमान
फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा के कुछ इलाकों में हीटवेव की चेतावनी है, जबकि पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और SAS नगर (मोहाली) के लिए कोई चेतावनी नहीं है। इन इलाकों में हल्की हवाएं चलने की संभावना है और मौसम शुष्क रहेगा।  विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और आस-पास के इलाकों में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है। इससे उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों और आस-पास के इलाकों में मौसम में बदलाव हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

डिफेंस कॉरिडोर और ब्रह्मोस उत्पादन से यूपी को मिल रही नई आर्थिक ताकत

 लखनऊ उत्तर प्रदेश ने पिछले 9 वर्षों में विकास और...

आधुनिक खगोलीय प्रयोगशाला का किया निरीक्षण और स्मार्ट क्लास में बच्चों से की बात

भोपाल "स्कूल चले हम" अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर...

बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था का नया मॉडल, ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट से बदल सकती है सरकारी अस्पतालों की तस्वीर

पटना  बिहार की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, डॉक्टरों की भारी किल्लत...