आज कुछ इलाकों में बरसेंगे बादल, लेकिन 12 जून तक हीटवेव से राहत नहीं

Date:

जालंधर.

पंजाब में आज मौसम साफ रहेगा। हालांकि, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इन इलाकों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने 8 जून से 12 जून तक हीटवेव के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

इन दिनों पूरे राज्य में मौसम स्थिर रहने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में 20 जिलों के लिए कोई चेतावनी नहीं है। 

अगले 3 दिनों का मौसम का अनुमान
फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा के कुछ इलाकों में हीटवेव की चेतावनी है, जबकि पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और SAS नगर (मोहाली) के लिए कोई चेतावनी नहीं है। इन इलाकों में हल्की हवाएं चलने की संभावना है और मौसम शुष्क रहेगा।  विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और आस-पास के इलाकों में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है। इससे उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों और आस-पास के इलाकों में मौसम में बदलाव हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सुधा आउटलेट की तर्ज पर बिहारभर में खुलेंगे जीविका उत्पादों के विशेष हाट

पटना बिहार में सुधा आउटलेट की तरह जीविका दीदियों के...

अगले 3-4 दिन बरसेगा मानसून, लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी

लखनऊ यूपी में इस समय मानसून एक बार फिर से...

बुध गोचर से चमकेगी किस्मत, इन पांच राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

एक निश्चित अंतराल पर राशि बदलते हैं, जिसका सीधा...