PM सूर्यघर योजना का लाभ लेने का मौका, महराजगंज में लगेगा 3 दिवसीय शिविर; रूफटॉप सोलर के लिए करें आवेदन

Date:

महराजगंज
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में तीन दिवसीय जन-जन तक सौर ऊर्जा, हर घर में उजाला सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा।

पांच से सात अक्टूबर 2026 तक विकास भवन परिसर में लगने वाले शिविर में लोगों को योजना की जानकारी देने के साथ ही उन्हें रूफटॉप सोलर लगवाने के लिए पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया में मार्गदर्शन दिया जाएगा।

यूपीनेडा एवं डिस्काम की ओर से आयोजित इस अभियान के माध्यम से नागरिकों को प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के लाभों से अवगत कराया जाएगा। स्थानीय प्रशासनिक चैनलों, डिजिटल माध्यमों और सामुदायिक स्तर पर जागरूकता के जरिए अधिक से अधिक परिवारों को योजना से जोड़ने का प्रयास होगा।

शिविर में पहुंचकर लोग सौर ऊर्जा से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के साथ योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया को समझ सकेंगे। यूपीनेडा के परियोजना प्रभारी प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि शिविर का उद्देश्य योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पूर्वी चंपारण में बड़ा हादसा, नहाने के दौरान गहरे पानी में गईं 4 बच्चियां; डूबने से मौत

 पूर्वी चंपारण बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में एक बड़ा...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर किया नमन

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री ...

गांधी जयंती पर खादी को बढ़ावा, CM योगी ने किया 25% छूट का ऐलान; 30 जनवरी 2027 तक मिलेगा लाभ

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो अक्टूबर शुक्रवार को राष्ट्रपिता...

मध्यप्रदेश पर्यटन की प्रमोशनल फिल्म ‘द सितारिस्ट’ को e4m PrimeTime Awards में मिला गोल्ड अवॉर्ड

भोपाल  मध्यप्रदेश पर्यटन की प्रदेश के नैसर्गिक सौंदर्य, वैभवशाली इतिहास...