एनएमडीसी ने महात्मा गांधी को उनकी 157वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी

Date:

हैदराबाद

 भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक एनएमडीसी ने आज अपने
मुख्‍यालय, हैदराबाद और देश भर की सभी परियोजनाओं में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को उनकी
157वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।
मुख्‍यालय , हैदराआद में गांधी जयंती समारोह का शुभारंभ श्री विनय कुमार, निदेशक (तकनीकी), श्री
कृष्ण कुमार ठाकुर, निदेशक (कार्मिक), श्री विवेक निशांत नाथ, निदेशक (वाणिज्य) और  सी नीलकंठ
रेड्डी, मुख्य सतर्कता अधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलन और महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ वरिष्ठ
अधिकारियों और कर्मचारियों तथा उनके परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में किया गया।
इस भव्‍य अवसर पर उपस्थित सभी कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने स्वच्छता की शपथ ली । साथ
ही, स्वच्छता, साफ-सफाई , स्वस्थ कार्यस्थल और आसपास के वातावरण को बनाए रखने की अपनी
प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
इस अवसर पर, विनय कुमार, निदेशक (तकनीकी) ने सभी कर्मचारियों से स्वच्छता के लिए कुछ घंटे
समर्पित करने का आह्वान किया और उनसे आग्रह किया कि वे स्वच्छता बनाए रखने के लिए पहले स्वयं में
परिवर्तन लाते हुए दूसरों को अपना समय तथा प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित करें। उन्होंने
ईमानदारी, सत्य और विश्वास पर गांधीजी के विचारों को आत्मसात करके कर्मचारियों से एक शिक्षित,
विकसित और समृद्ध भारत का लक्ष्य रखने का आग्रह किया।
कार्यक्रम का समापन, एनएमडीसी मुख्‍यालय परिसर में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ अधिकारियों
और कर्मचारियों की भागीदारी के साथ संपन्‍न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जब झारखंड पहुंचे महात्मा गांधी, मजदूरों-किसानों से किया संवाद; जानें उनकी 6 ऐतिहासिक यात्राएं

रांची राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का झारखंड से गहरा और ऐतिहासिक...

जनता के पैसे पर डकैती डालने वालों की जेबें प्रधानमंत्री मोदी ने खाली कराईं: मुख्यमंत्री

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए...

सरकारी योजनाओं में साइबर फ्रॉड पर सख्ती, DBT और PM-KISAN प्लेटफॉर्म की सुरक्षा बढ़ेगी

झालावाड़ जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) से जुड़े...

बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा अपडेट, 2015 से पहले नियुक्त अप्रशिक्षित शिक्षकों को करना होगा D.El.Ed

पटना 31 मार्च 2015 के बाद नियुक्त अप्रशिक्षित प्रारंभिक शिक्षकों...