छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में हाथियों का उत्पात, 14 किसानों की फसलें बर्बाद

Date:

रायगढ़.

धरमजयगढ़ वनमंडल में हाथियों के दल ने 14 किसानों की धान की खड़ी फसल रौंद दी. वन विभाग के मुताबिक जिले में इस समय 85 हाथी मौजूद हैं. फसल पकने के मौसम में किसान रात-रात भर खेतों की रखवाली कर रहे हैं.

हाथी रात में गांवों की ओर आते हैं और खेतों में घुस जाते हैं. किसान सुबह पहुंचते हैं तो पूरे साल की मेहनत जमीन पर बिखरी मिलती है. गांव में मुनादी होती है, पर खेत और घर, दोनों के पास हाथियों का आना डर पैदा करता है. वन विभाग के जून से अगस्त के आंकड़ों में धरमजयगढ़ वनमंडल में 332 फसल हानि केस दर्ज हुए. इन पर 32.82 लाख रुपए बांटे गए, यानी औसतन करीब 9,900 रुपए प्रति केस. वन्यजीव प्रेमी और किसानों की हमेशा मांग रही है कि मुआवजा असली नुकसान के बराबर हो और  मौत पर 10 लाख रुपए मिले. यह मुद्दा हाईकोर्ट तक भी पहुंचा था.

जुलाई में धरमजयगढ़ वनमंडल के कापू और छाल क्षेत्र में हाथियों के हमलों में दो लोगों की जान गई. राज्य में पांच साल में 330 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. मृतक परिवारों को तत्काल 25,000 रुपए दिए जाते हैं, बाकी 5.75 लाख रुपए कागजी कार्रवाई के बाद मिलते हैं. लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि मुआवजे से उनका भय खत्म नहीं हो रहा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुजफ्फरपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत, रामदयालुनगर स्टेशन बनेगा जंक्शन का विकल्प; बढ़ेंगी सुविधाएं

मुजफ्फरपुर  अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रामदयालुनगर स्टेशन पर...

पंजाब के मानसा में दशहरा उत्सव रद्द, बाजारों में छाई वीरानी

मानसा. परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और दुख के...

बिलासपुर में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 10 लोग पकड़े गए

बिलासपुर. सकरी थाना पुलिस ने ग्राम जॉकी में जुआ खेलने...