बिस्किट विवाद: FSSAI की कार्रवाई के बाद भी सवाईमाधोपुर में नहीं लिए गए सैंपल, जनता की सेहत से खिलवाड़

Date:

जयपुर
चाय के साथ बड़े चाव से एक निजी कंपनी का बिस्किट खाने वालों के लिए यह खबर किसी बड़े झटके से कम नहीं है। भारत के लोकप्रिय बिस्किट ब्रांड की निर्माता कंपनी चौतरफा घिर गई है। भारत के खाद्य सुरक्षा नियामक एफएसएसएआई ने कंपनी के कारखाने में भारी गड़बड़ियां पकड़ते हुए न केवल उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया है, बल्कि कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी है। इसके तुरंत बाद नेपाल सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए सोमवार को एक नोटिस जारी कर निजी बिस्किट के आयात, बिक्री और वितरण पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है।

बिस्किट में पशु चारे का इस्तेमाल
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने जब बिस्किट निर्माण प्लांट का निरीक्षण किया, तो वहां साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा के मानकों की खुलेआम धज्जियां उड़ती मिलीं। जांच में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि बिस्किट तैयार करने में पशुओं को खिलाए जाने वाले चारे का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसे इंसानी सेहत के साथ गंभीर खिलवाड़ माना गया और नियामक ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बाजार से तुरंत माल समेटने का आदेश
नेपाल के संबंधित विभाग ने सभी व्यापारियों, आयातकों और आम उपभोक्ताओं को स्पष्ट चेतावनी दी है कि वे अब इस बिस्किट का आयात या कारोबार न करें। इसके साथ ही अधिकृत आयातकों और दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि यदि बाजार या गोदामों में संबंधित बिस्किट का पुराना स्टॉक मौजूद है, तो उसे तुरंत वापस मंगाकर बाजार से हटाया जाए।

सवाईमाधोपुर जिले में अब तक नहीं लिए सैंपल
देश-विदेश में कई स्थानों पर बिस्किट कंपनी पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद जिला स्तर पर खाद्य सुरक्षा विभाग चुप्पी साधे बैठा है। विभाग की ओर से अब तक जिले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग की सुस्ती का आलम यह है कि अब तक बिस्किट के सैंपल तक नहीं लिए गए हैं। सवाईमाधोपुर जिले के बाजारों में संबंधित कंपनी के बिस्किट धड़ल्ले से बिक रहे हैं और लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

विभाग भी मान रहा
भारत में एफएसएसएआई की कार्रवाई की खबर मिलते ही नेपाल के खाद्य प्रौद्योगिकी एवं गुणवत्ता नियंत्रण विभाग ने आपातकालीन वर्चुअल बैठक बुलाई। विभाग के महानिदेशक संजीव कुमार कर्ण की अगुवाई में हुई इस बैठक में आम जनता की सेहत और उपभोक्ताओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए संबंधित बिस्किट को 'सब-स्टैंडर्ड' यानी 'घटिया गुणवत्ता' का करार दिया गया। इसके तुरंत बाद नेपाल में इसके आयात और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई।

इनका कहना है…
खाद्य विभाग की ओर से मिलावटी सामान के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही बिस्किट के भी सैंपल लिए जाएंगे।
-वेदप्रकाश पूर्विया, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सवाई माधोपुर

अगर ऐसा है, तो यह गलत है। उस उत्पाद के नमूने लिए जाएंगे। परिणाम आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-अनिल कुमार जैमिनी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सवाई माधोपुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुफ्त राशन के बाद अब फ्री इलाज की सौगात, यूपी के 14 करोड़ पात्रों को मिलेगा फायदा

लखनऊ  विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में स्वास्थ्य सुरक्षा का...

OnePlus Turbo 7 Pro में मिलेगी 10,000mAh की बैटरी और 200MP कैमरा! गेमर्स के लिए आएगा दमदार फोन

OnePlus एक नया स्मार्टफोन लेकर आ रहा है, जिसका...

संपत्ति खरीदने से पहले रेरा पंजीयन की जांच अवश्य करें नागरिक : CG-RERA

बिना रेरा पंजीयन भूखंडों की बिक्री पर CG-RERA की...

पैरा एथलीट मनीषा को ₹30 लाख की सौगात, CM विजय ने की उपलब्धि की सराहना

चेन्नई  एशियन पैरा गेम्स 2026 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले...