बिहार में 7 करोड़ की ठगी का मामला गरमाया, शराब माफिया की कुंडली खंगाल रही पुलिस

Date:

मुजफ्फरपुर
 बिहार के मुजफ्फरपुर में जमीन के नाम पर सात करोड़ की ठगी के मामले में कुख्यात शराब माफिया विजय पटेल उर्फ विजय कुमार सिंह की गिरफ्तारी होगी। सिटी एसपी ने रिपोर्ट टू जारी कर कार्रवाई का आदेश दिया है। एसडीपीओ नगर-एक सुरेश कुमार की सुपरविजन रिपोर्ट के आधार पर आईओ को गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है।

मामला मुशहरी अंचल के मझौली धर्मदास इलाके की 34 कट्ठा जमीन का है। काजीमोहम्मदपुर थाने में विगत 10 जुलाई को अतरदह रतवारा निवासी राकेश कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें आरोप है कि 34 कट्ठा जमीन बेचने के नाम पर 12.5 करोड़ रुपये लिए गए, लेकिन खरीदार को महज 9 कट्ठा जमीन ही लिखी गई। इस तरह करीब सात करोड़ रुपये की बेईमानी की गई। इस केस में शराब माफिया विजय पटेल के अलावा उसके साला बोचहां थाने के चौपार निवासी घनश्याम पटेल, मुखिया बेबी पटेल और विजय पटेल की पत्नी अर्चना सिन्हा को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस के अनुसार, चारों ने मिलकर साजिश के तहत जमीन की खरीद-बिक्री में हेराफेरी की। पीड़ित को पहले पूरी जमीन दिखाकर सौदा किया, बाद में रजिस्ट्री के समय कम जमीन लिखी गई। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी की रिपोर्ट-2 के बाद काजीमोहम्मदपुर पुलिस ने गिरफ्तारी की तैयारी तेज कर दी है। पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। एफआईआर में बताया गया है कि आरोपित शराब माफिया विजय पटेल पर बिहार और झारखंड में शराब के दर्जनभर मामले दर्ज हैं। वह बिहार में नकली शराब बनाने और बेचने का बड़ा नेटवर्क चलाता है।

माफियाओं की सूची तैयार कर पुलिस कर रही कार्रवाई
विजय शराब से कमाया पैसा जमीन में लगाता है। इसकी आड़ में वह ठगी और कब्जे का खेल कर रहा है। ठगी और कब्जे के खेल को लेकर जिला पुलिस इन दिनों सख्त है। जिले में जमीन विवाद में हो रही हत्याओं को रोकने के लिए पुलिस सख्ती बरत रही है। जमीन माफियाओं की सूची तैयार कर कार्रवाई की जा रही है। शराब के पैसे से जमीन खरीदने और फिर उस पर कब्जा व ठगी करने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

तीन लोगों के खाते से उड़ाये ₹ 5.15 लाख
मुजफ्फरपुर में साइबर शातिरों ने सरैया व जजुआर थाना क्षेत्र के तीन लोगों के बैंक खातों से कुल 5.15 लाख रुपये उड़ा लिये। इनमें से सरैया के दो युवकों ने साइबर थाना व एक व्यवसायी ने जजुआर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है।

साइबर फ्रॉड गिरोह के शातिरों ने सरैया थाना के मधुबन गांव के सतीश कुमार मिश्र के बैंक खाता से 2.45 लाख रुपये उड़ा लिये। इसकी जानकारी उसे तब मिली जब उसके मोबाइल पर रुपये की निकासी का मैसेज आया। इस संबंध में उसने 16 अक्तूबर को साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं सरैया थाना के बेरूआ गांव के मो. सगीर आलम के बैंक खाता से भी नौ अक्तूबर को 175500 रुपये उड़ा लिये गये। उसने 16 अक्तूबर को केस दर्ज कराया।

व्यवसायी के खाते से उड़ाये 94,895 रुपये
साइबर फ्रॉड गिरोह के शातिरों ने जजुआर थाना के पहसौल निवासी व्यवसायी नवल किशोर प्रसाद के बैंक के चालू खाता से 94 हजार 895 रुपये उड़ा लिये। इस संबंध में उसने 17 अक्तूबर को जजुआर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि 11 अक्तूबर को उसके चालू खाता से बिना उसकी जानकारी के 13 ट्रांजेक्शन में इस राशि का ट्रांजेक्शन किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

यूपी में हाईवे पर अब मनमानी पड़ेगी भारी, लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर लगेंगे 140 कैमरे

लखनऊ लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों की...

दिल्ली में प्रदूषण से लड़ने की नई तैयारी, एल्गी टेक्नोलॉजी से हवा साफ करने की योजना

नई दिल्ली  जोहड़ों और झीलों में पाई जाने वाली काई...

मुफ्त राशन के बाद अब फ्री इलाज की सौगात, यूपी के 14 करोड़ पात्रों को मिलेगा फायदा

लखनऊ  विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में स्वास्थ्य सुरक्षा का...