बिहार में अगेती हरा चना की खेती को बढ़ावा, 10 जिलों के किसानों के लिए ₹2.50 करोड़ का प्रावधान

Date:

पटना
 कृषि विभाग कुल दस जिलों में हरा चना की अगेती किस्म की खेती के लिए प्रत्यक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

योजना के अंतर्गत इस बार 6250 एकड़ में बुआई का लक्ष्य निर्धारित है। किसानों को प्रति एकड़ 4000 रुपये की सहायता दी जाएगी। इस मद में कुल 2.50 करोड़ का प्रविधान है। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

सिन्हा के अनुसार, सहायता राशि से किसानों को हरा चना की अगेती खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और इसके उत्पादन को बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

बिहार के कुछ क्षेत्रों में उत्पादित हरा चना दूसरे जिलों के बाजारों तक भी पहुंचता है। ऐसे में वैज्ञानिक तरीके से खेती, गुणवत्तापूर्ण बीज की उपलब्धता और समय पर बुआई किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है।

15 नवंबर तक बीज वितरण
कृषि मंत्री ने बताया कि बीज एवं अन्य कृषि उपादानों का वितरण 15 नवंबर तक होगा। विभागीय यूनिट कास्ट कमेटी द्वारा अनुशंसित माडल के अनुसार कार्यक्रम का क्रियान्वयन होगा।

योजना के लिए स्वीकृत राशि की सीमा के अंतर्गत जिलों एवं किसानों को आपूर्ति किए गए बीज और अन्य कृषि उपादानों के विरुद्ध देय राशि बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड को उपलब्ध कराई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मानसून में जलभराव और सड़क धंसने की समस्या होगी कम? पंचकूला में आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम की तैयारी

पंचकूला मानसून में सड़कों पर जलभराव, घरों के बेसमेंट में...

जहां अस्पताल पहुंचने में लगते थे 5-6 घंटे, वहां एनएमडीसी ने शुरू की निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा

दंतेवाड़ा-छत्तीसगढ़ बस्तर के दुर्गम वनांचलों में रहने वाले लोगों के...

‘फॉर्म 47 सरकार’ कहकर भारत ने पाकिस्तान को घेरा, PoK खाली करने की दोटूक मांग

 नई दिल्ली संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की तीसरी समिति में...

बेटियों के संपत्ति अधिकार पर हाईकोर्ट का अहम निर्णय, पैतृक संयुक्त संपत्ति में नहीं छीना जा सकता हक

बिलासपुर/बेमेतरा. पैतृक संपत्ति में बेटी के अधिकार को लेकर छत्तीसगढ़...