बिहार में अगेती हरा चना की खेती को बढ़ावा, 10 जिलों के किसानों के लिए ₹2.50 करोड़ का प्रावधान

Date:

पटना
 कृषि विभाग कुल दस जिलों में हरा चना की अगेती किस्म की खेती के लिए प्रत्यक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

योजना के अंतर्गत इस बार 6250 एकड़ में बुआई का लक्ष्य निर्धारित है। किसानों को प्रति एकड़ 4000 रुपये की सहायता दी जाएगी। इस मद में कुल 2.50 करोड़ का प्रविधान है। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

सिन्हा के अनुसार, सहायता राशि से किसानों को हरा चना की अगेती खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और इसके उत्पादन को बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

बिहार के कुछ क्षेत्रों में उत्पादित हरा चना दूसरे जिलों के बाजारों तक भी पहुंचता है। ऐसे में वैज्ञानिक तरीके से खेती, गुणवत्तापूर्ण बीज की उपलब्धता और समय पर बुआई किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है।

15 नवंबर तक बीज वितरण
कृषि मंत्री ने बताया कि बीज एवं अन्य कृषि उपादानों का वितरण 15 नवंबर तक होगा। विभागीय यूनिट कास्ट कमेटी द्वारा अनुशंसित माडल के अनुसार कार्यक्रम का क्रियान्वयन होगा।

योजना के लिए स्वीकृत राशि की सीमा के अंतर्गत जिलों एवं किसानों को आपूर्ति किए गए बीज और अन्य कृषि उपादानों के विरुद्ध देय राशि बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड को उपलब्ध कराई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने जारी की मौसम आधारित कृषि सलाह

किसानों को धान की कटाई रोकने, कटी फसलों को...

विद्यालय एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग, स्थानीय समस्याओं के तकनीकी समाधान पर रहा विशेष जोर

ग्वालियर विज्ञान भारती, ग्वालियर द्वारा आयोजित ग्वालियर विज्ञान महोत्सव 2026...

बैंक अधिकारी बनकर OTP लिया, खाते से उड़ाए ₹4.11 लाख; रांची में साइबर ठगी के तीन मामले सामने आए

रांची  साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए अब बैंकिंग...

CM साय बोले- ‘मन की बात’ लोकशक्ति की आराधना

‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और...