स्मृति ईरानी का भाजपा नेताओं को संदेश, बुलावे पर ही प्रदेश कार्यालय आएं

Date:

रायपुर.

प्रदेश प्रभारी बनने के बाद छत्तीसगढ़ में पैर रखते ही स्मृति ईरानी ने कार्यकर्ताओं को सख्त संदेश देकर भविष्य के लिए सचेत कर दिया है. भाजपा कार्यालय परिसर में उन्होंने साफ स्पष्ट शब्दों में कह दिया कि बैठक में जिसे बुलाया गया है, केवल वहीं कार्यालय में मौजूद रहे. बिना वजह, बिना बुलाई कोई कार्यकर्ता कार्यालय में न आए.

रायपुर पहुंचने के बाद भाजपा कार्यालय के बाद सह प्रभारी सिद्धार्थ शंभू के साथ स्मृति ईरानी अभनपुर पहुंची, जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा के साथ अन्य पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आम जनता के साथ जमीन पर बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ सुनी. बता दें कि स्मृति ईरानी अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान भाजपा पदाधिकारियों के साथ मैराथन बैठकें कर प्रदेश में पार्टी की स्थिति का जायजा लेंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने के बाद सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन और प्रदेश महामंत्रियों के साथ संगठनात्मक बैठक होगी. दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक प्रदेश पदाधिकारियों के साथ समीक्षा और आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी.

वहीं, दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक संभाग प्रभारी, सह प्रभारी, जिला प्रभारी, जिला सह प्रभारी और जिला अध्यक्षों की संयुक्त बैठक आयोजित होगी. शाम 3:30 बजे से 5 बजे तक पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों के साथ अहम बैठक होगी, जबकि शाम 5:30 बजे से 7 बजे तक पार्टी के पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ संवाद किया जाएगा. इसके बाद शाम 7 बजे से रात 8:30 बजे तक भाजपा कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक होगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्र आंदोलन तेज, भूख हड़ताल के बीच चुनाव बहाली के लिए बनी समिति

दक्षिणी दिल्ली जामिया मिल्लिया इस्लामिया में आखिरी बार वर्ष 2006...

‘विंग्स ओवर गंगा’ में वायुसेना की ताकत के साथ विरासत, धार्मिक-सांस्कृतिक प्रतीकों की झलक

वाराणसी बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी के आसमान में रविवार...

वाराणसी में उमड़ी लाखों की भीड़, वायुसेना के पराक्रम की बनी साक्षी

‘विंग्स ओवर गंगा’ के अंतिम दिन वाराणसी में उमड़े...