पंजाब कांग्रेस में कुनबा बढ़ाने की कवायद तेज, राहुल गांधी के दौरे से पहले गुपचुप बैठकों का दौर जारी

Date:

 चंडीगढ़
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस अब संगठन को मजबूत करने के साथ दूसरे दलों में गए नेताओं की कांग्रेस में वापसी की संभावनाएं भी तलाश रही है। चार नवंबर को संगरूर में राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली से पहले इस दिशा में चल रही कोशिशों ने पंजाब की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है।

पार्टी से जुड़े पदाधिकारी के अनुसार रैली के दौरान या इससे पहले कुछ नेताओं की कांग्रेस में वापसी हो सकती है। हालांकि, अभी किसी के नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। इस कड़ी में भाजपा में शामिल हुए माझा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस विधायक फतेहजंग बाजवा की कांग्रेस में वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

बाजवा ने  शाम चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। इस दौरान पंजाब कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। हालांकि, बैठक में क्या बातचीत हुई और वापसी को लेकर कोई सहमति बनी या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

टिकट वितरण में जीत होगी प्राथमिकता
फतेहजंग बाजवा की वापसी का मामला इसलिए भी अहम है, क्योंकि वह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के भाई हैं। ऐसे में एक ही परिवार के दो सदस्यों को टिकट देने का सवाल भी पार्टी के सामने आ सकता है। उधर, सुल्तानपुर लोधी के निर्दलीय विधायक राणा इंदर प्रताप सिंह के भी कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें हैं।

वह कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक राणा गुरजीत सिंह के बेटे हैं। राणा गुरजीत सिंह ने कहा है कि उनके बेटे के कांग्रेस में आने का फैसला उनकी चुनावी संभावनाओं को ध्यान में रखकर होगा। उन्होंने भाजपा में जाने की चर्चाओं को भी खारिज किया। 

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण के लिए जीतने की क्षमता सबसे अहम रहेगी। ऐसे में राहुल गांधी की रैली को पार्टी के चुनावी अभियान के साथ-साथ संगठन में नई राजनीतिक मौके के तौर पर भी देखा जा रहा है।

शिअद के दो नेता कांग्रेस में शामिल हो चुके
सोमवार को कांग्रेस भवन में कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की मौजूदगी में अकाली दल के दो नेताओं को कांग्रेस में शामिल करवाया गया था। फिरोजपुर से चुनाव लड़ चुके मिंटू वोहरा और पूर्व विधायक सुखदर्शन सिंह मराड़ ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। परगट सिंह ने कहा कि दोनों नेताओं ने कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा में विश्वास जताते हुए शामिल होने का फैसला लिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मनदीप सिंह के घर टीम इंडिया का खास स्वागत, खिलाड़ियों ने चखा पारंपरिक पंजाबी जायका

जालंधर. एशियन हॉकी चैंपियंस ट्राफी के लिए पहुंची भारतीय टीम...

CG महिला आयोग की दो दिवसीय जनसुनवाई शुरू, महिलाओं की समस्याओं के समाधान पर रहेगा जोर

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं से जुड़े प्रकरणों...

डोपिंग बैन के बाद तनाव में थे पैरा एथलीट नीरज यादव, गोल्ड मेडलिस्ट की मौत से खेल जगत में शोक

 नई द‍िल्ली एशियन पैरा गेम्स में तीन गोल्ड मेडल जीतने...

‘अभी पास भी नहीं कर पाए, गोल करने की बात कर रहे हैं’, राहुल गांधी पर भगवंत मान का कटाक्ष

चंडीगढ़  पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच...