मनदीप सिंह के घर टीम इंडिया का खास स्वागत, खिलाड़ियों ने चखा पारंपरिक पंजाबी जायका

Date:

जालंधर.

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्राफी के लिए पहुंची भारतीय टीम के खिलाड़ी परिवार के साथ फॉरवर्ड मनदीप सिंह के मिट्ठापुर स्थित घर पहुंचे। उनके साथ विदेश से आए कोच भी थे। सभी ने पंजाबी खाने का स्वाद चखा। फारवर्ड अभिषेक ने कहा कि यहां का स्वाद लाजवाब है।

टीम इंडिया रविवार को मनदीप के घर दो घंटे से अधिक रुकी। खिलाड़ियों ने ढोल की थाप पर भंगड़ा डाला। मनदीप के पिता रविंदर सिंह ने बताया कि खाने का खास प्रबंध किया था और हलवाई भी बुलाए थे। विदेश से आए कोचों ने भी हलवाइयों के पास खड़े होकर पंजाबी खाना बनते देखा।

इस मुलाकात के दौरान ओलिंपिक पदक विजेता अभिषेक के खाने की पसंद का भी जिक्र हुआ। रविंदर सिंह ने बताया कि अभिषेक को मां के हाथ का बना चूरमा पसंद है। रविंदर सिंह ने कहा कि मनप्रीत सिंह मिडफील्ड के बेहतरीन खिलाड़ियों में शामिल हैं और उनकी कमी महसूस होना स्वाभाविक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सर्दियों में सिंघाड़े से बनाएं मसालेदार सब्जी, रोटी और चावल के साथ स्वाद हो जाएगा दोगुना

 सर्दियों में बाजार में सिंघाड़े खूब बिकते हैं, जिनको...

पंजाब में दलजीत की मौत का मामला गरमाया, पीड़ित परिवार से मिलकर पुलिस कार्रवाई पर भड़के चन्नी

मानसा. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत...

MP Rajya Sabha By-Election: बीजेपी ने हरदीप सिंह पुरी पर जताया भरोसा, मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर उतारा

भोपाल  भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्य...

CG के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, आश्रितों को भी मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शासकीय कर्मचारियों एवं उनके आश्रित परिवारजनों...