महाकाल की भक्ति में डूबीं तमन्ना भाटिया, सुबह-सुबह मां के साथ पहुंचीं उज्जैन

Date:

उज्जैन 
बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया शनिवार सुबह धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचीं. यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए. तमन्ना ने अपनी मां और परिवार के साथ सुबह होने वाली भस्म आरती में हिस्सा लिया और भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया. इस दौरान अभिनेत्री पारंपरिक साड़ी पहने नजर आईं. दरअसल, तमन्ना भाटिया इंदौर में अपने ज्वैलरी स्टोर के प्रमोशन के लिए आई थीं. इंदौर में कार्यक्रम के बाद उन्होंने उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन करने का कार्यक्रम बनाया। 

तमन्ना भाटिया शनिवार यानी 31 अक्टूबर की सुबह वह परिवार के साथ मंदिर पहुंचीं. भस्म आरती में शामिल होकर उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच भी तमन्ना को देखने के लिए उत्सुकता नजर आई. भगवान महाकाल के दर्शन के बाद तमन्ना भाटिया ने अपनी खुशी जाहिर की। 
    
भस्म आरती में शामिल होकर अभिभूत हुईं तमन्ना
तमन्ना भाटिया ने कहा, “जय महाकाल. बहुत अच्छा लगा, अभी-अभी दर्शन करके आई हूं. सुबह होने वाली भस्म आरती के दर्शन करने का आज मौका मिला. मैं बहुत आनंदित हूं. यहां परिवार के साथ आई हूं और मेरी मम्मी भी साथ हैं. बहुत खुशी है कि उन्हें भी आज भगवान महाकाल के दर्शन करने का मौका मिला। 

तमन्ना ने महाकालेश्वर मंदिर में व्यवस्था की तारीफ की
तमन्ना भाटिया ने मंदिर में दर्शन व्यवस्था की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि यहां आने वाले सभी लोग पूरी श्रद्धा के साथ भगवान के दर्शन करते हैं. श्रद्धालुओं को देखकर उन्हें भी बहुत अच्छा महसूस हुआ. उन्होंने आराम से और पूरे आनंद के साथ भगवान महाकाल के दर्शन किए तमन्ना ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि यहां बहुत बढ़िया इंतजाम हैं. उन्होंने दर्शन को आसान और अच्छा बनाने के लिए मंदिर प्रबंधन का आभार भी जताया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

‘यूपी राइज 2026’: उत्तर प्रदेश में नवाचार और स्वरोजगार की नई उड़ान

'यूपी राइज 2026': उत्तर प्रदेश में नवाचार और स्वरोजगार...

दीवाली के बाद धनास कॉलोनी पर होगी कार्रवाई, स्लम फ्री सिटी बनेगा चंडीगढ़

चंडीगढ़. दिवाली के बाद चंडीगढ़ की धनास कच्ची कॉलोनी पर...

आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर कलेक्टर सख्त, दो ऑपरेटरों को हटाने के निर्देश

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही. जिला अस्पताल में ​IPD में भर्ती मरीजों के अनुपात...

मध्य प्रदेश में सस्ती होगी बिजली! सरचार्ज घटने से 500 यूनिट खपत पर उपभोक्ताओं को ₹90 का फायदा

 भोपाल  महंगे बिजली बिलों से परेशान प्रदेश के उपभोक्ताओं को...