पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, राहुल गांधी आज करेंगे कांग्रेस नेताओं से चर्चा

Date:

चंडीगढ़.

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किए जाने के बाद कांग्रेस हाईकमान भी टिकट वितरण को लेकर सक्रिय हो गया है।

सोमवार को दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर संभावित उम्मीदवारों के चयन और चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे। एक सप्ताह के भीतर पंजाब कांग्रेस के नेताओं के साथ हाईकमान की यह तीसरी अहम बैठक होगी। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में पंजाब के नेताओं के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा हो चुकी है। अब उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर फोकस रहेगा। राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि टिकट वितरण में नेताओं की सिफारिश या गुटीय समीकरण के बजाय उम्मीदवार की साफ छवि, विश्वसनीयता और चुनाव जीतने की क्षमता को प्राथमिकता दी जाएगी।

राहुल गांधी ने नेताओं से मतभेद भुलाकर एकजुटता से चुनाव लड़ने और संगठन मजबूत करने को कहा। बैठक में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट भी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, विजय इंदर सिंगला और डा. राजकुमार ने भी हिस्सा लिया। चन्नी और राजा वड़िंग बैठक में आमने-सामने बैठे नजर आए। सूत्रों के अनुसार, बैठक में उम्मीदवारों के चयन पर भी चर्चा हुई।

आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने भी टिकट वितरण की प्रक्रिया तेज करने पर मंथन किया। पार्टी नवंबर में पहली सूची जारी करने की तैयारी में है राहुल गांधी ने संभावित उम्मीदवारों पर नेताओं से राय ली। क्षेत्र में स्वीकार्यता, जनता के बीच विश्वसनीयता और जीत की मजबूत संभावना वाले नेताओं को प्राथमिकता देने के संकेत दिए गए।

संगरूर रैली से अभियान की शुरुआत
बैठक में चार नवंबर को संगरूर में होने वाली राहुल गांधी की ‘इंसाफ रैली’ की तैयारियों की समीक्षा भी हुई। रैली के जरिये पार्टी पंजाब में चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत करेगी। चुनाव से पहले प्रदेश में तीन से चार बड़ी रैलियां करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।

कांग्रेस एकजुटता से चुनाव में उतरेगी: पायलट
पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों समेत सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में जनता की अनदेखी को सामने रखेगी। उनके मुताबिक, प्रदेश में नशे और सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति पटरी से उतर चुकी है। कांग्रेस पूरी एकजुटता के साथ चुनाव में उतरेगी। प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह ने कहा कि राहुल गांधी चार नवंबर को इंसाफ रैली में हिस्सा लेने पंजाब पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि वहीं से पंजाब की जनता अपना जनादेश पेश कर देगी। चुनावों को लेकर कांग्रेस एकजुट है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

वैभव सूर्यवंशी के सामने नई मुश्किल, टीम इंडिया और घरेलू क्रिकेट के बीच उलझा मामला

नई दिल्ली नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए वैभव 8 गेंदों...

देवास TI दिलीप पुरी की मौत पर डिप्टी CM देवड़ा सख्त, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

देवास की घटना के दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई...

पटियाला रैली में CM मान का BJP पर निशाना, जाखड़ और बिट्टू का नाम लेकर साधा हमला

पटियाला  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पटियाला में एक...

CM योगी की योजनाओं से खिले लाभार्थियों के चेहरे, लोगों ने जताया आभार

विकास योजनाओं का लाभ पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे,...