पटियाला रैली में CM मान का BJP पर निशाना, जाखड़ और बिट्टू का नाम लेकर साधा हमला

Date:

पटियाला 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पटियाला में एक रैली के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर निशाना साधा. अपने भाषण के आखिरी साढ़े छह मिनट के दौरान मान ने बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व नेताओं का जिक्र करते हुए तंज कसा. उन्होंने कहा कि बीजेपी के नाम के आगे ब्रैकेट में कांग्रेस लिख देना चाहिए. भगवंत मान ने रैली में कहा, 'पत्रकारों ने मुझसे पूछा कि बीजेपी का क्या होगा? मैंने उनसे कहा कि बीजेपी के आगे ब्रैकेट में कांग्रेस लिख देना चाहिए। 

जाखड़, मनप्रीत बादल और रवनीत बिट्टू का लिया नाम
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने बयान के दौरान बीजेपी नेता सुनील जाखड़, मनप्रीत बादल और रवनीत सिंह बिट्टू का नाम लिया. उन्होंने कहा कि ये तीनों नेता कांग्रेस से निकलकर बीजेपी में आए हैं. इसी बात को लेकर मान ने बीजेपी पर कटाक्ष किया और पार्टी में कांग्रेस से आए नेताओं की मौजूदगी पर सवाल उठाया. पटियाला की रैली में भगवंत मान का यह बयान पंजाब की राजनीति में बीजेपी और कांग्रेस से जुड़े नेताओं को लेकर दिया गया तंज था। 

आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका
बता दें कि, पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है. दो दिनों के भीतर पार्टी के तीन विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है और सोमवार को तीनो ने ही बीजेपी का हाथ थाम लिया है। 

अमृतसर नॉर्थ से विधायक और पूर्व आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने सोमवार (2 नवंबर) को पंजाब विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की थी. इससे पहले रविवार को पटियाला जिले के समाना से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था. तीनों नेताओं ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

कुंवर विजय प्रताप सिंह ने स्पीकर को भेजा इस्तीफा
अमृतसर नॉर्थ से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां को अपना इस्तीफा भेजा है. उन्होंने इस्तीफे में 1 नवंबर 2026 से अपनी विधानसभा सीट छोड़ने की बात कही है. कुंवर विजय प्रताप सिंह पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं और 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। 

कुंवर विजय प्रताप सिंह के भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी नेतृत्व के साथ लंबे समय से मतभेद चल रहे थे. वह लगातार सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते रहे हैं. सोमवार को कुंवर विजय प्रताप सिंह ने भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम लिया है। 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

BSP रिटेंशनधारियों का घटेगा मकान किराया, अब 24 की जगह देने होंगे 6 रुपये

भिलाई. बीएसपी के रिटेंशन स्कीम के तहत रहने वाले सेवानिवृत्त...

शहीद टीआई दिलीप पुरी की पत्नी को मिलेगी सब इंस्पेक्टर की नौकरी, मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास जिले के खातेगांव...

एक्टर इमरान खान का कोर्ट में बड़ा बयान, ‘अब कभी किसी प्रदर्शन में शामिल नहीं होऊंगा’

मुंबई बॉलीवुड एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस...

मुकेश अंबानी की रिलायंस ने बनाया नया रिकॉर्ड, मार्केट वैल्यू 17 लाख करोड़ पहुंची

मुंबई   रिलायंस समूह ने पिछले सप्ताह शेयर बाजार में धमाका...