शहीद टीआई दिलीप पुरी की पत्नी को मिलेगी सब इंस्पेक्टर की नौकरी, मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

Date:

भोपाल

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास जिले के खातेगांव में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में कर्तव्य निर्वहन करते हुए थाना प्रभारी दिलीप पुरी के असामयिक निधन पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोकाकुल परिजन के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।

उन्होंने दिवंगत थाना प्रभारी पुरी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

मामले में निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घटना की विस्तृत जांच के लिए विशेष पुलिस महानिदेशक उपेंद्र जैन को तत्काल घटनास्थल पर रवाना किया है। उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वीर बलिदानी पुरी की धर्मपत्नी को सब इंस्पेक्टर के पद पर अनुकंपा नियुक्ति और परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

खाना खजाना जोन में छत्तीसगढ़ी व्यंजन स्टॉल बना आकर्षण का केन्द्र

रायपुर नवा रायपुर में चल रहे राज्योत्सव में खाना खजाना...

अर्णब के बाद मुरासु का कहर, उत्तर भारत में मौसम लेगा करवट; दिल्ली-UP से राजस्थान तक अलर्ट

नई दिल्ली बंगाल की खाड़ी में समुद्री सतह का तापमान...

CM विष्णु देव साय की पहल से महिलाओं को रोजगार, रेडी-टू-ईट निर्माण बना कमाई का जरिया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से ग्रामीण महिलाओं...

रामकथा में श्रीकृष्ण और हनुमान की तुलना कर घिरे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर, बाद में मांगी माफी

छतरपुर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक...