आय से 3.28 करोड़ अधिक संपत्ति का खुलासा, इंजीनियर के घर से 31.42 लाख नकद और गहने बरामद

Date:

पटना
आय से अधिक संपत्ति मामले में विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने बुधवार को सहरसा के पथ निर्माण अंचल के अधीक्षण अभियंता विजय कुमार के पटना, सहरसा और औरंगाबाद के पांच ठिकानों पर छापामारी की।

रोचक बात यह कि एसवीयू की टीम जब दानापुर के गोला रोड आवास पहुंची तो इंजीनियर की पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला और घर के पीछे करीब साढ़े आठ लाख रुपये के नोटों से भरा बैग फेंक दिया।

हालांकि, टीम ने 500-500 रुपये नोटों के बंडल से भरा बैग तुरंत ही बरामद कर लिया। इसके बाद किसी तरह दरवाजा खुलवाकर टीम आवास के अंदर गई।

इसके बाद शुरू हुई तलाशी में आवास से 31.42 लाख रुपये नकद और 23.23 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए। इस दौरान इंजीनियर अपने आवास पर नहीं थे।

एसवीयू के अनुसार, सत्यापन में इंजीनियर विजय कुमार एवं उनकी पत्नी रानी कुमारी के नाम से भारतीय स्टेट बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के दो बैंक खाते सहित सावधि जमा खाते में एक करोड़ 29 लाख रुपये की रकम की जानकारी मिली है।

छापामारी में दो अन्य बैंक खातों में दस लाख रुपये जमा मिला है। अब तक की जांच में इंजीनियर विजय कुमार के पास आय से तीन करोड़ 28 लाख 70 हजार रुपये की अधिक संपत्ति पाई गई है, जो उनके वैध आय के स्रोत से 139 प्रतिशत अधिक है।

इस आधार पर उनके विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। देर शाम तक इंजीनियर के साई शरण आवास में छापामारी की कार्रवाई जारी थी। जांच एजेंसी के अनुसार, मूल्यांकन के बाद आय से अधिक संपत्ति में और वृद्धि होने की संभावना है।

पाटलिपुत्र में फ्लैट, दानापुर में जमीन, गोल रोड में बहुमंजिला मकान
एसवीयू के अनुसार, इंजीनियर विजय कुमार और पत्नी रानी कुमारी के नाम पर सिर्फ पटना के पाटलिपुत्र में फ्लैट, दानापुर में जमीन और गोला रोड में बहुमंजिला मकान है।

इसमें पाटलिपुत्र के महेश नगर में प्रेमा रेसिडेंसी अपार्टमेंट में स्वयं के नाम पर फ्लैट, पत्नी रानी कुमारी के नाम से गोला रोड के रामजयपाल नगर में दो भूखंड और दानापुर के सहजादपुर में भूखंड मिला है।

पति-पत्नी के नाम से गोला रोड के वास्तुगंगा कालोनी में एक करोड़ 75 लाख की लागत का छह मंजिला मकान और 75 लाख की लागत वाला तीन मंंजिला मकान भी मिला है।

इंजीनियर और पत्नी के नाम से कुल तीन करोड़ आठ लाख से अधिक की अचल संपत्ति मिली है। अभियुक्त के नाम से निबंधित एक स्कार्पियो और एक आई-10 कार भी मिली है।

एक दर्जन से अधिक बैंक खाते, लेन-देन की हो रही जांच
इंजीनियर और उनकी पत्नी के नाम पर अलग-अलग बैंकों के एक दर्जन से अधिक बैंक खाते मिले हैं। जिन खातों में एक करोड़ 29 लाख की राशि जमा होने का सत्यापन हुआ है, उसके अलावा भी एचडीएफएसी बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा में दो-दो खातों से संबंधित दस्तावेज मिले हैं।

इन बैंक खातों से किए गए लेन-देन के संबंध में जांच की जा रही है। इसके अलावा भारतीय जीवन बीमा निगम, टाटा एआइजी जैसी कंपनियों में निवेश से संबंधित कागजात बरामद किए गए हैं।

इंजीनियर विजय कुमार ने 22 दिसंबर, 2004 को सरकारी सेवा में योगदान दिया था। इसके बाद वह पटना, गया, सहरसा समेत अन्य स्थानों पर पदस्थापित रहे हैं।

इंजीनियर के इन ठिकानों पर हुई छापामारी
दानापुर के गोला रोड में साई शरणम नामक आवासीय परिसर, सहरसा के अधीक्षण अभियंता कार्यालय, सहरसा के आवासीय परिसर, औरंगाबाद के दाउदनगर के ब्राह्मण टोली स्थित पैतृक आवास, पाटलिपुत्र के महेश नगर के प्रेमा रेजीडेंसी के फ्लैट नंबर 303।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सरवाड़-केकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

 केकड़ी (अजमेर)  अजमेर में सरवाड़-केकड़ी मार्ग पर गुरुवार सुबह सूरजपुरा...

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिलाओं को बड़ा तोहफा, खातों में पहुंचे ₹9.41 करोड़

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता...