टोल प्लाजा पर नहीं लगेंगी लंबी कतारें, बिना रुके गुजरेंगे वाहन; GPS तकनीक से कटेगा टोल

Date:

भागलपुर
राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतारों से जल्द निजात मिलने वाली है। केंद्र, राज्य सरकार और एनएचएआई टोल वसूली की व्यवस्था में बदलाव कर रहा है। पारंपरिक टोल प्लाजा की जगह अब आधुनिक तकनीक आधारित प्रणालियों को तेजी से लागू किया जा रहा है। नई व्यवस्था शुरू हो जाने पर एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने में लगने वाला समय भी कम हो जाएगा। नियमों का पालन नहीं करने वाले कार्रवाईकी जद में आएंगे।

ट्रायल के तौर पर बिहार के राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-31 के चिह्नित टोल प्लाजा से इसकी शुरुआत होगी। नए सिस्टम से समय की भी बचत होगी। एनएचएआई का कहना है कि टॉल प्लाजा को क्लोज करने की योजना पर काम चल रहा है। नए सिस्टम में गाड़ी जितने किलोमीटर तक एनएच पर चलेगी उसी के अनुसार टोल लिया जाएगा।

क्या है नई तकनीक और कैसे करेगी काम
जाम से मुक्ति के लिए अब सड़कों के ऊपर गेंट्री पोल्स और ओवरहेड सेंसर्स लगाए जा रहे हैं। वर्तमान व्यवस्था में फास्टैग होने के बावजूद कई बार स्कैनर की धीमी गति या वाहनों की अधिकता के कारण टोल पर रुकना पड़ता है। नई तकनीक के तहत सड़क के ऊपर लगे इन सेंसर्स और कैमरों की मदद से वाहन बिना अपनी गति कम किए या बिना रुके आसानी से गुजर सकेंगे।

क्या बोले एनएचएआई के अधिकारी?
टोल प्लाजा को क्लोज करने की योजना पर काम चल रहा है। जिसमें वाहन में लगे जीपीएस के बैंक खाता से टैग रहने पर फास्टैग के माध्यम से जितना किलोमीटर वाहन एनएच पर चले उतना का टोल स्वत: कट जाएगा। – मनीष कुमार, पीडी, एनएचएआई, भागलपुर

प्रतिदिन मिलती है जाम की सूचना, अब राहत
मौजूदा समय में राज्य के पूर्णिया, भागलपुर, दरभंगा, अररिया समेत लगभग हर छोटे-बड़े राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टोल प्लाजा पर रोज वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलती है। लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं। अब इससे राहत मिलेगी। गेंट्री पोल्स और ओवरहेड सेंसर्स से टोल कटेगा। प्रक्रिया का मुख्य आधार ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन तकनीक है। जैसे ही कोई वाहन गेंट्री के नीचे से गुजरेगा, हाई-स्पीड कैमरे वाहन के नंबर प्लेट को स्कैन कर लेंगे। इसके बाद टोल कट जाएगा। इस नई व्यवस्था के साथ ही सरकार टोल टैक्स वसूली में जितना सफर, उतना भुगतान के सिद्धांत को भी जमीन पर उतार रही है। पूर्णिया टोल प्लाजा के प्रबंधक सार्वभौमिक सरकार ने कहा कि टोल प्लाजा पर सेंसर युक्त चालान काटने की पद्धति को लेकर ट्रायल किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

आय से 3.28 करोड़ अधिक संपत्ति का खुलासा, इंजीनियर के घर से 31.42 लाख नकद और गहने बरामद

पटना आय से अधिक संपत्ति मामले में विशेष निगरानी इकाई...

गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया नितिन नबीन का स्वागत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गोरखनाथ मंदिर में की...

शरद पवार की सेहत पर डॉक्टरों का बड़ा अपडेट, अस्पताल में चल रहा इलाज

मुंबई  महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र...