मध्यप्रदेश में पुलिस अधिकारियों के तबादले, मलय जैन को बालाघाट की कमान

Date:

भोपाल

मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने पुलिस अधिकारियों के अतिरिक्त प्रभार को लेकर आदेश जारी किया है। इसके तहत सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ मलय जैन को अस्थायी रूप से बालाघाट जिले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। उन्हें सेनानी, हॉक फोर्स बालाघाट का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

गौरतलब है कि अभी हाल ही में बालाघाट के पुलिस अधीक्षक को देवास का पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजा गया है।

इन्हें भी मिला अतिरिक्त प्रभार

  • सचिन कुमार अतुलकर: पुलिस महानिरीक्षक, चंबल जोन मुरैना के साथ सेनानी, विसबल ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार।
  •  प्रदीप शर्मा: पुलिस अधीक्षक, उज्जैन के साथ सेनानी, 32वीं वाहिनी विसबल उज्जैन का अतिरिक्त प्रभार।
  • वाहनी सिंह: पुलिस अधीक्षक, पीटीसी इंदौर के साथ पुलिस अधीक्षक, नारकोटिक्स मंदसौर का अतिरिक्त प्रभार। इसके चलते अभिषेक आनंद इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।
  •  नगेंद्र सिंह: सेनानी, 25वीं वाहिनी विसबल भोपाल के साथ पुलिस अधीक्षक, रेल भोपाल का अतिरिक्त प्रभार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा पर सख्ती, 105 फूड कारोबारियों पर कार्रवाई; मुंबई के 28 प्रतिष्ठान भी शामिल

 मुंबई दिवाली के त्योहार से पहले महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा...

पानीपत को बड़ी सौगात, 1.51 करोड़ रुपये से सुधरेंगी सड़कें और पेयजल व्यवस्था

पानीपत. शहर के वार्ड-9 में सड़क, पेयजल और सीवर व्यवस्था...

जज पर FIR दर्ज करने के बाद पुलिस विभाग में कार्रवाई, TI को SSP ने भेजा लाइन अटैच

बिलासपुर. न्यायधानी में सप्ताहभर पहले फैमिली कोर्ट के जज के...

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त, बारिश के चलते DLS नियम से निकला नतीजा

  वेलिंगटन   भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन में खेला...