जज पर FIR दर्ज करने के बाद पुलिस विभाग में कार्रवाई, TI को SSP ने भेजा लाइन अटैच

Date:

बिलासपुर.

न्यायधानी में सप्ताहभर पहले फैमिली कोर्ट के जज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के मामले में सरकंडा थाना प्रभारी (टीआई) प्रदीप आर्य को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है. प्रदीप आर्य की जगह नरेश चौहान को सरकंडा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. हालांकि, एसएसपी रजनेश सिंह की ओर से जारी आदेश में कार्रवाई की वजह प्रशासनिक बताई गई है.

बता दें कि बिलासपुर के राजकिशोर नगर स्थित निवासरत महासमुंद कुटुंब न्यायालय में पदस्थ न्यायाधीश प्रफुल्ल कुमार सोनवानी के साथ मारपीट का मामला सप्ताहभर पहले सामने आया था. जन्मदिन के जश्न के दौरान देर रात ढोल-नगाड़े बजाने और पटाखे फोड़ने से परेशान होकर न्यायाधीश प्रफुल्ल कुमार सोनवानी ने आपत्ति जताई थी. इस पर प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथियों ने न्यायाधीश के साथ उनके परिजनों से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की थी.

मामले में प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी, वहीं दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी मामला दर्ज किया गई थी. बताया जा रहा है कि न्यायिक अधिकारियों ने इस कार्रवाई पर आपत्ति जताई थी. आरोप है कि जज के खिलाफ केस दर्ज करने से पहले जरूरी प्रशासनिक अनुमति और सभी पहलुओं की जांच नहीं की गई थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त, बारिश के चलते DLS नियम से निकला नतीजा

  वेलिंगटन   भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन में खेला...

भोपाल में विधायक विश्राम गृह के कमरे में मिला युवक-युवती का जोड़ा, पुलिस की वर्दी देख विधायक भी हैरान

भोपाल  राजधानी भोपाल स्थित विधायक विश्राम गृह में सुरक्षा व्यवस्था...

CM योगी का दो दिवसीय अयोध्या दौरा, शनिवार और रविवार को कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

दो दिन अयोध्या में रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शनिवार...

लखनऊ: केजीएमयू के 13 डॉक्टरों पर कसेगा शिकंजा, एसटीएफ रिपोर्ट के बाद जांच समिति गठित

लखनऊ केजीएमयू में धर्मांतरण और डॉ. रमीज प्रकरण में एसटीएफ...